अमेठी

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, भाजपा में मचा हड़कम्प, देखें वीडियों

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी अमेठी लोकसभा में अपने दौरे पर आज एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार को निशाना बनाया है।

अमेठीSep 12, 2018 / 06:58 pm

Mahendra Pratap

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, भाजपा में मचा हड़कम्प

अमेठी. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी अमेठी लोकसभा में अपने दौरे पर आज एक प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता को परेशान करके रख दिया है।

नेशनल हेराल्ड के बारे में पूछा गया सवाल

प्रवक्ता से जब पत्रकारों ने पूछा कि नेशनल हेराल्ड के बारे में आप क्या कहेंगी तो उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र है जिसको मोदी सरकार राजनीतिक मुद्दा बना रही है। कभी नेहरू जी ने कहा था कि नेशनल हेराल्ड को चलाने के लिए यदि आनंद भवन भी बेचना पड़ा तो उफ नहीं करूंगा। इसे भी मुद्दा बनाया जा रहा है जिसमें कामयाबी नहीं मिलनी है।

ये सरकार एकदम से फेल

उन्होंने मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा कि ये सरकार एकदम से फेल है। गरीबों की रसोई मुश्किल में हो गई है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। जी एस टी लगाकर प्रत्यक्ष रूप से व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। महंगाई वहम पर है। राफेल सौदे के बारे में बताया कि इस मामले में मोदी जी से जब पूछा जाता है कि इसकी डील के बारे में बताए कि इसको तीन गुना कैसे किया गया तो वो कहते है कि ये प्राइवेट है।

किसानों को हो रही दिक्कत

उन्होंने कहा कि अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अमेठी से ट्रिपल आई टी उठा ले गए जिससे यहां के लोगों का रोजगार छिन गया। जिससे यहां को लोग रोजगार पाने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यहां से मेगा फूड पार्क भी उठा ले गए जिससे यहां के किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

Home / Amethi / कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, भाजपा में मचा हड़कम्प, देखें वीडियों

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.