बसपा के सतीश चंद्र मिश्र के बोल- 2022 विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी

BSP National General Secretary Satish Chandra Mishra comment on BJP – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सत्ता रूढ़ भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा (BJP) व अन्य पार्टियों को जनता विरोधी बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ जनता परेशान हो चुकी है।

<p>बसपा के सतीश Satish Chandra Mishraद्र मिश्र के बोल- 2022 विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी</p>
अमेठी. BSP National General Secretary Satish Chandra Mishra comment on BJP . बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सत्ता रूढ़ भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा (BJP) व अन्य पार्टियों को जनता विरोधी बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज को अपमानित किया है। राम के नाम पर सत्ता में आई बीजेपी सरकार ने मंदिर के चंदे में चोरी की बीजेपी सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है और बीजेपी ने ब्राह्मण समाज को डराने का काम किया है। सतीश चंद्र मिश्रा के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज बसपा के साथ रहेगा।
भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी ने अयोध्या में करोड़ों रुपये का चंदा बटोर लिया और मंदिर निर्माण का श्रेय खुद ले रही है। अयोध्या विवाद पर फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया है न कि बीजेपी ने। बिकरु कांड का जिक्र करते हुए मंच से बसपा महासचिव ने बयान दिया कि योगी सरकार में ब्राह्मण चुन कर मारे जा रहे हैं। सबका हिसाब आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता करेगी। भाजपा बसपा द्वारा चलाए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन से घबराई हुई है।
ये भी पढ़ें: न वाराणसी न प्रयागराज, बंद हुई देश की इकलौती कछुआ सेंचुरी, केंद्र ने किया डिनोटिफाई
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.