US Elections 2020: अमरीका में सबसे महंगा चुनाव होगा, 14 अरब डॉलर का आएगा खर्च

Highlights

एक अनुमान के मुताबिक ये राशि पहले के मुकाबले दोगुनी है।
करीब 11 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया गया था।

<p>अमरीकी चुनाव को सबसे महंगा चुनावा माना जा रहा है।</p>
वाशिंगटन। अमरीका राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) का प्रचार अभियान अपने चरम पर है। दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार जमकर प्रचार में जुटे हुए हैं। तीन नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।
US Election 2020: ट्रंप एक बार फिर बन सकते हैं अमरीका के राष्ट्रपति

इस बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके साथ ये चुनाव सबसे महंगा (Most Expensive Election) बताया जा रहा है। इस चुनाव में पिछले राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले दोगुनी राशि खर्च होने की संभावना है। इस बार करीब 14 अरब डॉलर की राशि खर्च होने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेंटर फॉर रेस्पॉनसिव पॉलिटिक्स का कहना है कि मतदान के आखिरी माह के दौरान राजनीतिक चंदे भारी इजाफा हुआ है। पहले के आखिरी माह में राजनीतिक चंदे में काफी बढ़ोतरी भी हुई है। इसके कारण चुनाव में जो 11 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, अब आंकड़ा बहुत पीछे छूट चुका है।
एक अरब डॉलर की राशि जुटाई

शोध के अनुसार वर्ष 2020 के चुनाव में 14 अरब डॉलर का खर्च होने की उम्मीद है। ये चुनाव में खर्च होने वाले पैसे के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार पहले ऐसे प्रत्याशी होंगे जिन्होंने दानकर्ताओं से एक अरब डॉलर की राशि जुटाई है।
उनके प्रचार अभियान को 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड 93.8 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए हैं। वहीं, ट्रंप ने दानकर्ताओं से अबतक 59.6 करोड़ डॉलर ही जुट पाए हैं।

Coronavirus: पाकिस्तान में आंशिक लॉकडाउन लागू, कड़ाई से नियमों का पालन करने का आदेश
महंगा हुआ है चुनाव

समूह ने बयान में कहा कि महामारी के बावजूद हर कोई 2020 के चुनाव में अधिक राशि दान कर रहा है। आम हो या अरबपति सभी ने अधिक राशि दान की है। इस बार महिलाओं ने दान देने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमरीकी अधिकतर उन उम्मीदवारों को दान कर रहे हैं, जिनका राज्य में कार्यालय तक नहीं चल रहा है।
अधिक खर्च होने की उम्मीद

गैर-लाभकारी अनुसंधान समूह सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिव पॉलिटिक्स के मुताबिक इस वर्ष के चुनाव में पहले के मुकाबले दो राष्ट्रपति चुनाव की अपेक्षा में अधिक खर्च होने की उम्मीद है। संगठन के कार्यकारी निदेशक शीला क्रुमहोलज ने कहा कि दानकर्ताओं ने 2018 की मध्यावधि के दौरान रिकॉर्ड मात्रा में पैसा लगाया और यह चलन 2020 तक जारी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.