व्हाइट हाउस से जाते-जाते Melania Trump कर गईं कुछ ऐसा, होने लगी तीखी आलोचना

अमरीका की पूर्व फर्स्ट लेडी Melania Trump ने छोड़ा व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस से जाते-जाते मेलानिया ने नहीं लिखा थैंक्यू नोट
व्हाइट हाउस के स्टाफ के लिए फर्स्ट लेडी को लिखना होता है खास नोट

<p>डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप </p>
नई दिल्ली। अमरीका ( America ) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन ( Joe Biden ) ने देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वहीं, कमला देवी हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इसी के साथ अमरीका में ट्रंप राज का अंत भी हुआ। जाते-जाते अमरीका की पूर्व फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ( Melania Trump ) कुछ ऐसा कर गईं कि अब उनकी आलोचना होने लगी है।
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक जो बाइडन से हार नहीं मानी। उन्होंने मन से सत्ता नहीं छोड़ी। यही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से भी इनकार कर दिया। उनके इस फैसले में उनकी पत्नी मलेनिया ट्रंप भी उनके साथ ही रहीं।
एक बार फिर कडा़के की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने देश के इन राज्यों के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

खास बात यह है कि जब बाइडेन के लिए ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया को व्हाइट हाउस खाली करना पड़ा तब मलेनिया ट्रंप ने कुछ ऐसा कर दिया कि जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। आईए जानते हैं क्या है मामला।
व्हाइट हाउस से विदा होने पर फर्स्ट लेडी वहां के स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए नोट लिखती हैं। मेलानिया ट्रंप को भी व्हाइट हाउस खाली करने से पहले ऐसा ही कुछ करना था। क्योंकि जिस स्टाफ ने उनके पूरे परिवार की चार वर्षों तक सेवा की और ध्यान रखा।
उन्हें उम्मीद थी कि मेलानिया ट्रंप उनके लिए खुद आभार जताएंगी। लेकिन उम्मीद के उलट मेलानिया ट्रंप ने ऐसा नहीं किया। स्टाफ के लिए नोट तो लिखा गया, लेकिन मेलानिया ने ये नोट नहीं लिखा, बल्कि किसी ओर से लिखवाकर उस पर अपने हस्ताक्षर कर दिए। मेलानिया की इस कदम की अब हर जगह आलोचन हो रही है।
80 कर्मचारियों के लिए लिखना था थैंक्यू नोट
मेलानिया ट्रंप को व्हाइट हाउस के करीब 80 कर्मचारियों के लिए एक थैंक्यू नोट लिखना था। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मेलानिया ट्रंप ने ईस्ट विंग स्टाफ को अपने नाम पर एक नोट लिखने का काम दिया था।
मेलानिया ने सिर्फ इस नोट पर अपने हस्ताक्षर किए। इसेस उनका स्टाफ में तो मायूसी है ही साथ ही थैंक्यू नोट ना लिखने को लेकर मेलानिया की आलोचना हो रही है।

टेक्सास के एक वकील जैक वुल्फ ने लिखा, ये काफी अजीब है। जिन मेलानिया को हम जानते हैं और प्यार करते हैं, ये उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाता है।
यही नहीं जीवेन नाम के एक यूजर ने मेलानिया की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, इससे मुझे बहुत हैरानी नहीं हुई।

089.jpg
गणतंत्र दिवस पर गरजेगा लड़ाकू विमान रफाल, पहली बार अलग होगा समारोह का समापन
ट्रंप ने अपने विदाई भाषण में कहा कि उनके परिवार ने बहुत मेहनत की। कई लोगों ने मेलानिया को आलसी करार दिया।

आपको बता दें कि फर्स्ट लेडी इस नोट में अपने व्हाइट हाउस में स्टे के दौरान निजी अनुभवों को लिखते हैं और स्टाफ मेंबर्स इस बेशकीमता नोट को हमेशा संभाल कर रखते हैं।
प्रशासन बदलने के साथ व्हाइट हाउस के बटलर्स, कुक्स, हाउसकीपर्स, मेंटीनेंस वर्कर्स नहीं बदलते हैं और इनमें से कई यहां पर दशकों से काम कर रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.