अमरीका: शादीशुदा महिला से इश्क़ लड़ाना भरी पड़ा, अब गर्लफ्रेंड के पति को देने हो़ंगे 60 करोड़

नार्थ कैरोलिना कोर्ट में इस तरह का सख्त फैसला आने के पीछे कारण ये है कि इन राज्यों के कानून इस तरह के मामलों को लेकर बहुत सख्त होते जा रहे हैं।

<p>अमरीका: शादीशुदा महिला से इश्क़ लड़ाना भरी पड़ा, अब गर्लफ्रेंड के पति को देने हो़ंगे 60 करोड़</p>
न्यूयार्क। अमरीका में शादी टूटने का एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। एक व्यक्ति की शादी टूटी तो उसने इसका जिम्मेदार अपनी पत्नी के प्रेमी को बताया। अपनी शादी टूटने के लिए पत्नी के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए उस व्यक्ति ने कोर्ट से हर्जाने की मांग की। अब इस मामले में कोर्ट ने एक अजीबोगरीब फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि व्यक्ति की पत्नी के प्रेमी को 60 करोड़ का जुर्मना देना होगा। यह घटना अमरीका के नार्थ कैरोलिना की है।
हरियाणा के बकरी कांड से पहले पाकिस्तान में 6 लोगों ने की थी गधे के साथ दरिंदगी, यह था मामला

क्या है मामला

नार्थ कैरोलिना में रहने वाली एक महिला के पति ने उस पर आरोप लगाया है कि उसकी शादी टूटने के लिए उसकी पत्नी डेनियल का प्रेमी जिम्मेदार है। यहां तक की पति ने ये भी आरोप लगाया है कि उसी की वजह से कंपनी को बहुत घटा हुआ है। गौरतलब है कि व्यक्ति की पत्नी उसकी ही कंपनी में उसके साथ काम करती थी। इस मामले में केथ नामक व्यक्ति ने पत्नी के प्रेमी पर आरोप लगाया है कि मना किए जाने पर वो आपराधिक बातचीत करता था। केथ के अनुसार उसकी पत्नी के प्रेमी फैंसिस्को ने ही उन दोनों के रिश्ते में दूरी पैदा की है।
अदालत ने सुनाया सख्त फैसला

नार्थ कैरोलिना कोर्ट में इस तरह का सख्त फैसला आने के पीछे कारण ये है कि इन राज्यों के कानून इस तरह के मामलों को लेकर बहुत सख्त होते जा रहे हैं। इस मामले में महिला के प्रेमी के वकील का कहना है कि वो इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा क्योंकि उसकी आय केवल 57 लाख रुपये है जबकि जुर्माने की रकम 60 करोड़ है। वकील का कहना है कि उस पर 60 करोड़ का जुर्माना उचित नहीं है। फैंसिस्को टूर मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम करता है और ऐसे में उसके लिए ये जुर्माना भर पाना उसकी आर्थिक क्षमता जे बाहर है।
हैकर्स की PM मोदी को खुली चुनौती, हिम्मत है तो आधार नंबर बताएं

क्या है प्रेमी का पक्ष

महिला के प्रेमी फैंसिस्को का कहना है कि जब वो महिला से मिला तहा तो उसके अपने पति के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। उसके वैवाहिक जीवन में कुछ ठीक नहीं था। यहां तक कि उनकी शादी टूटने के कगार पर थी। उनकी शादी टूटने के लिए फैंसिस्को जिम्मेदार नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.