द्वार पूजा के समय लड़खड़ाने लगा दूल्हा, दुल्हन ने कैंसिल कर दी शादी

– द्वार पूजा के लिए लड़खड़ा कर चलते हुए दूल्हे को देख दुल्हन ने कैंसिल की शादी
– रात भर पंचायत के बाद भी नहीं माने वधू पक्ष के लोग
– शादी में हुआ हंगामा, बुलानी पड़ गई पुलिस

<p>द्वार पूजा के समय लड़खड़ाने लगा दूल्हा, दुल्हन ने कैंसिल कर दी शादी</p>
अम्बेडकरनगर. उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के जलालपुर में एक दुल्हन ने दूल्हे की हरकत से नाराज होकर बारात वापस लौटा दी। दरअसल, द्वार पूजा के लिए कार से उतरते ही दूल्हा लड़खड़ाने लगा। उसके नशे में होने की बात किसी को पता न लगे इसके लिए उसके दोस्तों ने उसे पकड़ कर मंडप तक पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही उसके नशे में होने की जानकारी होते ही दुल्हन और उसकी मां ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे शादी में हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी में पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वर-वधु में सहमति बनने के बाद शादी रोक दी गई और बगैर विवाह के बारात वापस लौट गई।
रात भर पंचायत के बाद भी नहीं माने वधू पक्ष

मालीपुर थानाक्षेत्र में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शाम को बारात पहुंची तो दूल्हे व बारातियों के स्वागत सतकार के लिए घरातियों ने तैयारी की। विवाह की रस्में शुरू हो गईं। इसके लिए दूल्हे को द्वार पूजा के लिए बुलाया जाने लगा। जब दूल्हा कार से निकला तो वह असंतुलित होकर चलने लगा जिससे कि उसके नशे में होने की बात पता चली। इसके बाद दुल्हन व उसकी मां ने शादी से इंकार कर दिया। रात भर हुई पंचायत के बाद भी वधू पक्ष के लोग शादी करने को राजी नहीं हुए। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी। पुलिस के साथ सम्मानित क्षेत्रवासी, बराती और घरातियों के बीच हुई पंचायत के बाद भी लड़की और उसकी माता ने शराबी से शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और बरात वापस चली गई।
ये भी पढ़ें: UP Top Ten News: लखनऊ से बनारस जा रही बस अमेठी में पलटी

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सचिव को जान से मारने की धमकी, परिवार पर भी हमले की बात
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.