अम्बेडकर नगर

अजीबोगरीब लव स्टोरी : चार प्रेमियों संग भागी एक लड़की शादी को लेकर हुई कन्‍फ्यूज, पंचायत ने पर्ची से निकाला हल

इस प्रेम कहानी को जो भी सुनेगा वह हैरान हो जाएगा और इस सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इसका अंत क्या होगा।

अम्बेडकर नगरMar 04, 2021 / 12:50 pm

Mahendra Pratap

अजीबोगरीब लव स्टोरी : चार प्रेमियों संग भागी एक लड़की शादी को लेकर हुई कन्‍फ्यूज, पंचायत ने पर्ची से निकाला हल

अंबेडकरनगर. इस प्रेम कहानी को जो भी सुनेगा वह हैरान हो जाएगा और इस सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इसका अंत क्या होगा। एक लड़की और वह चार लड़कों की दीवानी। जब प्यार के रास्ते में रोड़े आने लगे तो वह लड़की अपने चारों प्रेमियों के संग भाग गई। पकड़े जाने पर जब पांचों वापस लाए गए तो परिवार वालों ने अपनी पगड़ी को संभालने के लिए लड़की की शादी तय की। लड़की से जब पूछा गया किस लड़की से शादी करनी है तो यह जानकार आपके होश उड़ जाएंगे कि लड़की पूरी तरह से कन्‍फ्यूज हो गई। वह यह तय नहीं कर पा रही है कि किस लड़के से वह शादी करे। मामला पंचायत में गया। पंचायत ने गहन मंत्रणा के बाद पर्ची से फैसला किया।
सोना रिकॉर्ड हाई से 10,640 रुपए हुआ सस्ता, खरीदने का सही वक्त, जानें गोल्ड का आज का भाव

पर्ची डालकर किया गया फैसला :- मामला अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। इस अजब गजब मामले की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार लड़की का कन्‍फ्यूजन इतना बढ़ा गया कि बाकायदा पंचायत बैठी। फिर पर्ची डालकर फैसला किया गया। पांच दिन पहले लड़की इन चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। चारों लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा पर बाद में पकड़े गए। नाराज लड़की के परिजन, लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी में लग गए। इसी बीच मामला पंचायत में चला गया। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा तो लड़की के यह समझ में नहीं आ रहा था कि वह किससे शादी करे।
लड़कों में पंचायत का था डर :- इधर लड़कों को मन भी बदलने लगा। लड़के भी शादी करने से भागने लगे। चारों लड़कों में में से एक भी अपनी मर्जी से शादी नहीं करना चाहता था। पर पंचायत के डर की वजह से पर्ची के किए गए फैसले को स्‍वीकार करना पड़ा। पंचों ने तीन दिन तक बंद कमरे में मंत्रणा करने के बाद यह फैसला किया।
पर्ची वाला लड़का बनेगा दूल्हा :- पंचायत के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई। फिर एक छोटे बच्‍चे से इसमें से एक पर्ची उठाने को कहा गया। पर्ची में नाम आने के बाद यह मामला सुलझ गया। लड़की की शादी उस लड़के से तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला था।

Home / Ambedkar Nagar / अजीबोगरीब लव स्टोरी : चार प्रेमियों संग भागी एक लड़की शादी को लेकर हुई कन्‍फ्यूज, पंचायत ने पर्ची से निकाला हल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.