चीनी सैनिकों के हमले में घायल हुए अलवर के सुरेंद्र सिंह, होश आने पर परिवार को बताई बॉर्डर पर हिंसा की कहानी

India China Border Clash Latest News: भारत और चीनी सैनिकों के बीच Galwan घाटी हुई हिंसक झड़प में अलवर जिले के सुरेंद्र सिंह ने होश आने के बाद परिवार को सीमा पर आंखों देखा हाल बताया है

<p>चीनी सैनिकों के हमले में घायल हुए अलवर के सुरेंद्र सिंह, होश आने पर परिवार को बताई बॉर्डर पर हिंसा की कहानी</p>
अलवर. India-China Border Clash: भारत और चीन के बीच लद्दाख की ( Galvan Ghati ) गलवान घाटी में एलएसी पर हुई हिंसक झड़प में ( Alwar Soldier Surendra Singh ) अलवर जिले के नौगांवा क़स्बा निवासी 40 वर्षीय हवलदार सुरेंद्र सिंह घायल हो गए। घायल होने के 15 घंटे बाद अब उन्हें होश आ गया है। जवान सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह ने पत्रिका को बताया कि उनकी सुरेंद्र सिंह से फोन पर बात हुई है। फ़िलहाल उनकी हालत ठीक है।
चीनी सेना ने सुरेंद्र सिंह के सिर पर कांटे लगे डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।उनके सिर पर 12 टांके आए हैं।
पांच फ़ीट गहरे बर्फीले पानी में हुआ संघर्ष

सुरेंद्र सिंह ने अपने परिवार को बताया कि भारत और चीनी सैनिकों के बीच बर्फीले पानी की नदी में संघर्ष हुआ। यह संघर्ष करीब पांच घंटों तक चला। सुरेंद्र सिंह से हुई बातचीत के आधार पर उनके पिता ने बताया कि संघर्ष के समय भारत के करीब 300 और चीन के एक हजार से अधिक जवान मौजूद थे। जिस वक्त चीन ने हमला किया, उस समय भारत के जवानों की संख्या काफी कम थी। चीनी सैनिकों ने अचानक हमला कर दिया। लेकिन भारतीय सैनिकों जज्बे ने चीनी सैनिकों को पीछे हटने में मजबूर कर दिया।
भारत-चीन विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें-

चीनी सैनिकों ने धोखे से हमला किया, राजस्थान के घायल सैनिक ने बताया आंखों देखा हाल
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.