अलवर

दस दिनों मतपेटियों में बंद रहने के बाद खुली प्रत्याशियों की किस्मत, चुनाव जीतते ही शुरु हो गया जश्न

https://www.patrika.com/alwar-news/

अलवरSep 12, 2018 / 10:26 am

Hiren Joshi

दस दिनों मतपेटियों में बंद रहने के बाद खुली प्रत्याशियों की किस्मत, चुनाव जीतते ही शुरु हो गया जश्न

दस दिनों से पेटियों में कैद छात्र नेताओं का भविष्य आज खुल गया। अलवर जिले में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव में हुई गिनती और परिणामों में विश्वविद्यालय में पहली बार हुए चुनाव में एनएसयूआइ ने जीत हासिल की है। एबीवीपी अलवर शहर में जीडी कॉलेज और बहरोड़ में ही अपने प्रत्याशी जीता पाई है।
राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में सुमंत चावड़ा ने महावीर सिंह यादव को 55, उपाध्यक्ष पद पर हरीश कुमार ने मोहित कुमार को 63 मत, महासचिव पद पर मनीष विजयी ने हेमंत कुमार मीणा को 10, संयुक्त सचिव पद पर विकास निर्विरोध चुने गए हैं। राजकीय विधि महाविद्यालय में राजेश मीणा ने हरिओम को 27 मतों से हराया। मीणा को 122 वोट व हरिओम को 95 वोट मिले। महासचिव पद पर कुलदीप और संयुक्त सचिव पद पर कृपा सैनी को निर्विरोध चुना गया। कला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर रवि मीणा ने राजेश नवारिया को 9 मतों से हराया। महासचिव पद पर मोनिका पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुकी है। संयुक्त सचिव पद पर दीपक वर्मा 114 मतों से विजयी हुई जिन्होंने दीपक को हराया। कॉमर्स कॉलेज में गजेंद्र यादव ने अध्यक्ष पद पर रामावतार शर्मा को 223 मतों से हराया। उपाध्यक्ष प्रदीप जांगिड़ ने मोहित साहू को 306 मतों से हराया।
महासचिव पद पर हिमालय कौशिक ने अक्षत शर्मा को चार वोटों से हराया। राजर्षि कॉलेज में विवेक अध्यक्ष चुने गए। महासचिव पद पर प्रमोद कुमार व संयुक्त सचिव पद पर दुष्यंत सिंह चौहान चुने गए। राजकीय शास्त्री संस्कृत कॉलेज में नुकल शर्मा अध्यक्ष, धीरज कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, महासचिव राजेश कुमार व संयुक्त सचिव पद पर बिंदिया चुने गए।
जीडी कॉलेज में डिंपल बनी अध्यक्ष

अलवर. शहर के गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में एबीवीपी की प्रत्याशी डिंपल अध्यक्ष पद विजयी घोषित की गई। डिपंल को 569 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 38 मतों से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निशा कुमारी को 431, ममता बाई को 172 मत प्राप्त हुए। एबीवीपी की ही नीतू उपाध्यक्ष पद पर विजयी रही। नीतू को 485 मत मिले। इन्होंने 40 मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर टीना शर्मा को 445, निर्मला 209, नीतू को 485 युवा सेना की करिश्मा चौधरी महासचिव पर विजयी घोषित की गई । करिश्मा ने 608 मत लिए और 40 मतों से जीत हासिल की। इस पद के लिए सरला बाई जाट को 517 मत प्राप्त हुए। युवा की सेना की संयुक्त सचिव मनीषा निर्विरोध चुनी गई।
संस्कृत कॉलेज में नकुल शर्मा बने अध्यक्ष

राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में नुकल शर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। नकुल को 25 मत मिले । इसी पद के लिए दीपा अग्रवाल को 24 मत और दीपिका मीणा को 17 मत मिले। 1 मत निरस्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार शर्मा विजयी रहे। धीरज को 33 मत मिले, इसी पद के लिए प्रिया शास्त्री को 27 मत मिले और 7 मत निरस्त किए गए। महासचिव पद पर राजेश कुमार व संयुक्त सचिव पद पर ङ्क्षबदिया निर्विरोध चुने गए।

Home / Alwar / दस दिनों मतपेटियों में बंद रहने के बाद खुली प्रत्याशियों की किस्मत, चुनाव जीतते ही शुरु हो गया जश्न

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.