जल्द शुरू होंगी चार और शताब्दी एक्सप्रेस व एक हमसफर स्पेशल ट्रेन

चार नई शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) के साथ ही रेलवे गोड्डा नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (Godda New Delhi Godda Humsafar Express) चलाने जा रहा है] जाे प्रयागराज, दीनदयाल नगर जंक्शन (मुगलसराय) के रास्ते होकर जाएगी।

<p>शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (प्रतीकात्मक ट्र्रेन)</p>

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज. रेलवे जल्द ही चार नई शताब्तदी एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसके साथ ही एक हमसफर एक हमसफर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी जो यूपी से होकर गुजरेगी। इसमें नई दिल्ली,-अमृतसर (डेली), नई दिल्ली-अमृतसर (वीकली), चंडीगढ़-दिल्ली (सप्ताह में 6 दिन) और नई दिल्ली-दौराई (डेली) शामिल है। इसके अलावा सराय रोहिल्ला जम्मू तवी के बीच सप्ताह में तीन दिन दूरंतो चलाई जाएगी। साथ ही हमसफर एक्सप्रेस नई दिल्ली से गोड्डा के बीच चलेगी। ये ट्रेन प्रयागराज, दीनदयाल नगर जंक्शन (मुगलसराय) के रास्ते होकर जाएगी।

 

 

दिल्ली अमृतसर शताब्ती (डेली)

02013 New Delhi Amritsar Shatabdi Express (डेली) स्पेशल 10 अप्रैल से शाम 4:30 बजे चलकर उसी दिन रात 10:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02014 Amritsar New Delhi Shatabdi Express (डेली) स्पेशल 11 अप्रैल से भोर में 4:55 बजे चलकर उसी दिन पूर्वाह्न 11:02 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन अम्बाला छावनी, सरहिंद, लुधियाना, फगवाड़ा, जलंधर सिटी और ब्यास स्टेशनों पर ठहरेगी।


नई दिल्ली दौराई शताब्दी (डेली)

04051/04052 नई दिल्ली दौराई शताब्दी (डेली) स्पेशल चलेगी। 04051 New Delhi Daurai Shatabdi Express 10 अप्रैल से सुबह 6:10 बजे चलकर उसी दिन दोपहर 1:15 बजे दौराई पहुंचेगी। वापसी में 04052 Daurai New Delhi Shatabdi Express शाम 3:15 बजे चलकर उसी दिन रात 10:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन दिल्ली छावनी, गुरुग्राम, रेवाडी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशगढ़ और अजमेर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।


नई दिल्ली अमृतसर शताब्दी (वीकली)

04053 New Delhi Amritsar Shatabdi Express साप्ताहिक 15 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 7:20 बजे चलकर उसी दिन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04054 Amritsar New Delhi Shatabdi Express 11 अप्रैल से चलेगी।


नई दिल्ली चंडीगढ़ शताब्दी

02046/02045 चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (02046/02045 Chandigarh New Delhi Chandigarh Shatabdi Express) 10 अप्रैल से चलायी जाएगी। यह ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी।


दिल्ली सराय रोहिल्ला जम्मूतवी दुरंतो एक्सप्रेस

02265 Delhi Sarai Rohilla Jammu Tawi Duronto Express Special 11 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात के 10:20 बजे चलेगी व अगले दिन सवेरे 7:15 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02266 Jammu Tawi Sarai Rohilla Delhi Duronto Express Special जम्मूतवी से प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार शाम 7:15 बजे 12 अप्रैल से चलेगी। इसका ठहराव लुधियाना स्टेशन पर दोनों ओर से होगा।


कोचूवेली योगनगरी ऋषिकेश सुपरफास्ट (वीकली)

06097/06098 Kochuveli Yog Nagari Rishikesh Kochuveli SF Special साप्ताहिक 16 अप्रैल से चलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और देवबंद (06038 एकतरफा स्टाॅपेज) से होकर जाएगी।


चैन्नई-हजरत निजामुद्दीन गरीबरथ (वीकली)

ट्रेन संख्या 06151/06152 चैन्नई-हजरत निजामुद्दीन-चैन्नई साप्ताहिक गरीबरथ स्पेशल चलेगी। ट्रेन संख्या 06155/06156 mgr chennai central hazrat nizamuddin garib rath express 20 अप्रैल से सप्ताह में दो दिन चलेगी।


दिल्ली गोड्डा हमसफर एक्स्रप्रेस

नई दिल्ली से झारखंड के गोड्डा के लिये साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। 02349/02350 गोड्डा-नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस के लिये रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। शुक्रवार को गोड्डा से नई दिल्ली के लिये हमसफर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। दोपहर बाद तीन बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 3.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 19 अप्रैल से यह नियमित रूप से चलेगी।


02349 Godda New Delhi Humsafar Express प्रत्येक सोमवार को 19 अप्रैल से चलेगी। गोड्डा से यह ट्रेन दोपहर 12:40 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02350 New Delhi Godda Humsafar Express 20 अप्रैल से चलेगी। यह हर मंगलवार को नई दिल्ली से देर रात 11:45 बजे चलेगी। ट्रेन पोडैयाहाट, हंसडीहा, मन्दार हील, बाराहाट, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर जंक्शन, अभयपुर, किऊल जंक्शन, नवादा, गया जंक्शन, सासाराम जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन व कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोंनो दिशाओं में ठहरेगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.