न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 14 अप्रैल को ग्रहण करेंगे कार्यभार

मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर का कार्यकाल 13 अप्रैल को हो जाएगा समाप्त

<p>Allahabad High Court</p>
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज. (Prayagraj) इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव (Justice Sanjay Yadav) को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice Of Allahabad High Court) नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति संजय यादव 14 अप्रैल से इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अनुमति के बाद इसकी अधिसूचना अपर सचिव भारत सरकार रजिन्दर कश्यप ने जारी की है।
UP Top News : कोरोना संक्रमण : लखनऊ में हालात सबसे खराब, आइआइटी कानपुर की चेतावनी 25 अप्रैल तक पीक समय

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice Of Allahabad High Court) गोविंद माथुर (Govind Mathur) का कार्यकाल 13 अप्रैल को खत्म हो रहा है। कानून मंत्रालय में न्याय विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, न्यायमूर्ति संजय यादव 14 अप्रैल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे। उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं।
वकील के रूप में कैरियर शुरू किया :- न्यायमूर्ति संजय यादव ने 25 अगस्त 1986 को एक वकील के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। मध्य प्रदेश के उप-महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया। न्यायमूर्ति संजय यादव को 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। उन्हें 06 अक्टूबर, 2019 से 02 नवंबर, 2019 तक और 30 सितंबर, 2020 से 02 जनवरी, 2021 तक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.