अलीराजपुर

प्रेम प्रसंग के शक में महिला को लात-घूंसों और लाठियों से पीटा

प्रेम प्रसंग के शक में रिश्तेदार मारते रहे और लोग वीडियो बनाते रहे, आरोपी फरार

अलीराजपुरMar 19, 2021 / 05:36 pm

harinath dwivedi

Woman beaten in Alirajpur on suspicion of love affair

अलीराजपुर. जिले में एक महिला के पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को लोग लात-घूंसों और लाठियों से पीट रहे हैं। बताया गया कि महिला गुजरात में काम कर रही थी। वहां से पति को बिना बताएं देवर के साथ ससुराल लौट आई। देवर के साथ प्रेम प्रसंग होने की शंका में मायके वाले महिला के ससुराल पहुंचे और उसकी सरेआम पिटाई कर दी। गांव वाले भी मारपीट का वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने आरोपियों पर सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर खानापूर्ति कर ली। घटना एरण गांव के चंद्रशेखर आजाद नगर थाने में 11 मार्च की बताई जा रही है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पांच लोगों ने की पिटाई
वीडियों में 5 लोग महिला को पीट रहे हैं। कुछ लोग उसे जमीन पर लेटा कर उसे पैर से कुचल रहे हैं। एक व्यक्ति उसे लाठियों से पीट रहा है। महिला जोर-जोर से रोते हुए रहम की गुहार लगा रही है, लेकिन वह जितना रो रही है उसे उतनी ही बुरी तरह से पीटा और घसीटा जा रहा है। कुछ लोग महिला के पैर और हाथ पकड़ रहे और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। महिला को पकडऩे वाले एक युवक की भी कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं।

Home / Alirajpur / प्रेम प्रसंग के शक में महिला को लात-घूंसों और लाठियों से पीटा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.