सट्टा माफिया के घर 185 किलो गांजा बरामद, अट्ठारह गिरफ्तार

‘एक पर्ची लगाओ और सौ रुपए की पुड़िया पाओ’ की स्कीम से चल रहा था धंधा

<p>सट्टा माफिया के घर 185 किलो गांजा बरामद, अट्ठारह गिरफ्तार</p>
अलीगढ़. अलीगढ़ महानगर की गांधी पार्क पुलिस ने शीशिया पाड़ा में सट्टा माफिया के घर दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की। मौके से 185 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया। यहां यह धंधा ‘एक पर्ची लगाओ और सौ रुपए की पुड़िया पाओ’ की स्कीम से चल रहा था।
जवाब सुन बौखला गया कारपेंटर, और ठहाके लगाते हुए डॉक्टर की पत्नी को मार डाला

थाना गांधी पार्क की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शीशिया पाड़ा में सट्टा माफिया के मकान पर सट्टे व गांजे का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने सूचना के बाद तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 185 किलोग्राम अवैध गांजा, 840 ग्राम चरस सट्टा पर्ची और 1.80 लाख रुपए बरामद हुए। साथ ही 5 मोबाइल फोन, 2 कैलकुलेटर, सट्टा रजिस्टर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, खाली पॉलीथिन व रबर के पैकेट बरामद भी हुए। वहीं तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। बरामद गांजे और चरस की बाजार में कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि, जुआ, सट्टा, चरस, गांजे का काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गांजा कहां से आता था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध शराब, गांजा और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शीशियापाड़ा में अवैध काम होने की सूचना पर कार्रवाई की गई, जिसमें 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.