मंत्री बोले- जिले में कई पुलिसकर्मी निकम्मे,, भ्रष्ट छंटनी कर घर बैठाएं

कई बार डीआईजी से कहा, नहीं सुनी, अब बात मुख्यमंत्री तक जाएगी
जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर खुलकर बोले मंत्री मीना

<p>मंत्री बोले- जिले में कई पुलिसकर्मी निकम्मे,, भ्रष्ट छंटनी कर घर बैठाएं</p>
हिण्डौनसिटी (करौली). खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीना (Ramesh Meena) ने जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर एक बार फिर खुलकर नाराजगी जताई है। मीना ने कहा कि मैं मंत्री हूं, सरकार के खिलाफ बोलना उचित नहीं है, लेकिन किसी चीज को दबाना नहीं चाहिए। करौली जिले में कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। पुलिस के संरक्षण में बजरी का अवैध खनन व परिवहन हो रहा है। कई बार डीआईजी को बताया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब बात मुख्यमंत्री तक जाएगी। मंत्री ने यहां तक कह दिया कि जिले में कई निकम्मे पुलिसकर्मी हैं, जिनको छंटनी कर घर बैठा देना चाहिए। मंत्री मीणा शुक्रवार को हिण्डौन विधायक भरोसीलाल जाटव (MLA Bharosilal Jatav) के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
काबीना मंत्री मीना ने कहा कि जिले मेंअपराध Crime बढ़ रहे हैं और पुलिस (Police) भ्रष्टाचार में लिप्त है। बजरी का अवैध खनन नहीं थमा है। इस बारे में कितनी बार आईजी को पुलिसकर्मियों की लिप्तता की नामजद शिकायतें की। कार्रवाई नहीं होने पर सीएम को भी बताया। वे बोले कि पहले की एसपी काम नहीं कर रही थीं। हमने उनके बारे में भी शिकायत की और हटवा दिया।
मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कानून का इकबाल हो। अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास पैदा हो। पुलिस में जो निकम्मे, भ्रष्ट लोग हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बल्कि ऐसे लोगों को घर बैठा देना चाहिए। वे मुख्यमंत्री को जिले की स्थिति से अवगत कराएंगे। हिण्डौन विधायक पर गत दिनों फायरिंग के प्रयास के मामले में मंत्री ने कहा कि सुखद संयोग रहा कि हमलावर की पिस्तौल गिर गई। भरतपुर संभाग के आईजी के नाम पर चौथ वसूली करने वाले की गिरफ्तारी पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही मांग की कि इसमें लिप्त बड़े अधिकारियों का भी खुलासा होना चाहिए। अगर इस मामले को दबाया या औपचारिकता की गई तो सरकार के बारे में संदेश अच्छा नहीं जाएगा, लेकिन सरकार संवेदनशील है और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। हिण्डौन में विधायक पर हमले के प्रयास के बाद व्यापारी पुत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि जिले से भ्रष्ट और नकारा पुलिस अफसरों को हटाया जाना चाहिए। इस बारे में हम जल्दी मुख्यमंत्री से जाकर बात करेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.