दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, अब एक घंटा पहले आएगी किशनगढ़

सूरत की फ्लाइट सोमवार, शुक्रवार के साथ अब बुधवार को भी भरेगी उड़ानइंदौर के लिए रविवार, मंगलवार और गुरुवार को भी मिलेगी फ्लाइट
मुम्बई की फ्लाइट के शुरू होने का इंतजार
 

<p>दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, अब एक घंटा पहले आएगी किशनगढ़</p>
कालीचरण
मदनगंज-किशनगढ़ ( अजमेर ).

किशनगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पाइस जेट एयरलांइस की फ्लाइट के टाइम शेड्यूल में एक घंटे के समय का फेरबदल किया गया है। दिल्ली की यह फ्लाइट प्रतिदिन अपराह्न 3.10 बजे आएगी और यहां 15 मिनट के ठहराव के बाद अपराह्न 3.25 बजे पुन: दिल्ली के लिए रवाना होगी। जबकि सूरत किशनगढ़ की फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार के साथ अब बुधवार को भी उड़ान भरेगी।
किशनगढ़ से इंदौर के लिए जाने वाली एयर स्टार की फ्लाइट भी अब रविवार, मंगलवार और गुरुवार को उड़ान भरेगी। किशनगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन ने इन एयरलाइंस के टाइम शेड्यूल को अपनी मंजूरी दे दी है। अब इसी नए शेड्यूल के अनुरूप इन फ्लाइटों का संचालन होगा। फिलहाल मुम्बई किशनगढ़ के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट के शुरू होने का इंतजार है।
स्पाइस जेट एयरलाइंस की दिल्ली किशनगढ़ की फ्लाइट पूर्व में शाम 4.10 बजे आती थी और यहां 20 मिनट के ठहराव के बाद शाम 4.30 बजे पुन: दिल्ली के लिए उड़ान भरती थी। अब यह फ्लाइट दिल्ली से किशनगढ़ अपराह्न 3.10 बजे आएगी और यहां 15 मिनट के ठहराव के बाद पुन: अपराह्न 3.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट की सेवाएं प्रतिदिन ही रहेंगी।
दिनों में भी हुए फेरबदल

स्पाइस जेट एयरलाइंस की हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइट पूर्व की भांति ही प्रतिदिन उड़ान भरेंगी। स्पाइस जेट की अहमदाबाद किशनगढ़ की फ्लाइट अब डेली उड़ान भरेगी। इससे पहले इस फ्लाइट का रविवार को संचालन नहीं होता था।
स्टार एयर की इंदौर की दोपहर 12.45 बजे आने वाली फ्लाइट पहले केवल शनिवार को ही संचालित हुआ करती थी। अब यह फ्लाइट रविवार को संचालित होगी। इसी तरह स्टार एयर की इंदौर किशनगढ़ के बीच शनिवार शाम 4 बजे आने वाली फ्लाइट अब मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी।
इसी तरह सूरत किशनगढ़ के बीच चलने वाली स्टार एयर की फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार के साथ ही अब बुधवार को भी उड़ान भरेगी।

यह रहेगा न्यू टाइम शेड्यूल

अहमदाबाद किशनगढ़ : सुबह 8.20 बजे आगमन और सुबह 5.50 बजे प्रस्थान।
हैदराबाद किशनगढ़ : सुबह 8.40 बजे आगमन और सुबह 9 बजे प्रस्थान।

दिल्ली किशनगढ़ : अपराह्न 3.10 बजे आगमन और अपराह्न 3.25 बजे प्रस्थान।

इंदौर किशनगढ़ : दोपहर 12.55 बजे आगमन और दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान।
इंदौर किशनगढ़ : शाम 4 बजे आगमन और शाम 4.25 बजे प्रस्थान।

सूरत किशनगढ़ : अपराह्न 3.15 बजे आगमन और अपराह्न 3.45 बजे प्रस्थान।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.