Gujarat: 300 एकड़ क्षेत्र में बनेगा विश्व का सबसे सबसे बड़ा ज़ू

World biggest Zoo, Gujarat, Jamnagar,

<p>Gujarat: 300 एकड़ क्षेत्र में बनेगा विश्व का सबसे सबसे बड़ा ज़ू</p>
अहमदाबाद/जामनगर. गुजरात के जामनगर में विश्व का सबसे बड़ा प्राणी संग्रहालय (ज़ू) बनेगा। करीब 300 एकड़ क्षेत्र में यह ज़ू अगले करीब 2 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से बनाया जा रहा है।
यहां पर दुनिया भर के पशु पक्षी होंगे। इसके अलग-अलग सेक्शन होंगे। इनमे फ्रॉग हाउस, ड्रैगन लैण्ड, मार्शेस ऑफ वेस्ट कोस्ट, इंडियन डेजर्ट एंड एक्जोटिक आईलैण्ड, लैंड ऑफ रोडेन्ट, इनेसेक्टेरियम, एक्वेटिक किंगडम जैसे नाम होंगे। यहां नाइट सफ़ारी का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। यहां पर अफ्रीकी शेर, चीता, जगुआर, लोमड़ी, एशियाई शेर, पिग्मी हिप्पो, ओरंगुटन, बंगाल टाइगर, गोरिल्ला, ज़ेबरा, जिराफ़, अफ्रीकी हाथी, कोमोडो ड्रैगन आदि जानवर होंगे।
गुजरात विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अहम स्थान

इसके चलते गुजरात विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अहम स्थान पाएगा। विश्व के सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के बाद अब दुनिया के सबसे बड़ा ज़ू स्थापित होने से देश विदेश से भारी संख्या में पर्यटक यहां आएंगे।
जल्द ही तैयार होगा ज़ू

दुनिया का सबसे बड़ा ज़ू जामनगर में बन रहा है। यह जल्द ही तैयार हो जाएगा।

एम के दास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.