Remdesivir: गुजरात में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रेमडेसिविर इंजेक्शन बांटने पर मचा बवाल, सीएम रूपाणी ने कहा, राज्य सरकार ने नहीं दिए

Remidisivir, Gujarat, BJP State President C R Paatil, CM Vijay Rupani

<p>Remdesivir: गुजरात में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रेमडेसिविर इंजेक्शन बांटने पर मचा बवाल, सीएम रूपाणी ने कहा, राज्य सरकार ने नहीं दिए</p>
अहमदाबाद. गुजरात में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के बीच सूरत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की ओर से इंजेक्शन बांटने पर बवाल मच गया है। गुजरात से राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल व अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर प्रहार करते कहा कि कोरोना महामारी का समय राजनीतिक माइलेज लेने का नहीं बल्कि परेशानी का सामना कर रहे लोगों की मदद करने का है। जहां लोग रेमेडेसीविर इंजेक्शन लेने के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में गुजरात के सभी शहरों में सभी शहरों में व्यवस्था करनी चाहिए।
उधर इस मामले में मचे बवाल पर शनिवार को अहमदाबाद में धन्वंतरी रथों के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल को रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं दिए गए हैं। पाटिल ने इंजेक्शन की व्यवस्था कहां से की है, इस बारे में तो पाटिल से ही पूछा जाना चाहिए। इस बारे में वे ही सही जवाब दे सकते हैं लेकिन राज्य सरकार की ओर से पाटिल या भाजपा को रेमडेसिविल इंजेक्शन उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। सरकारी इंजेक्शन और पाटिल की ओर से वितरित किए गए इंजेक्शन के बीच कोई लेना-देना नहीं है।
रूपाणी ने यह भी कहा कि पाटिल ने सूरत की चिंता कर 5 हजार रेमेडसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था खुद पाटिल ने की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.