अहमदाबाद

जामनगर जिला पंचायत मेंं 24 में से भाजपा को 18 सीटेंं

पंचायत और नपा चुनाव

अहमदाबादMar 02, 2021 / 11:24 pm

Rajesh Bhatnagar

सिक्का नगर पालिका

जामनगर. जामनगर जिला पंचायत की 24 में से 18 सीटों पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। जिले की जिला पंचायत की जामजोधपुर के मोटी गोप सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबले में भाजपा के गोप गांव के पूर्व सरपंच राजशी नंदाणिया को पराजित कर बसपा की जीवीबेन खवा ने जीत दर्ज की।
सिक्का नगर पालिका में कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सत्ता

जामनगर. नगर पालिका चुनावों में सबसे चौंकाने वाला परिणाम जामनगर जिले की सिक्का नगर पालिका का आया है। चुनावों में भाजपा की लहर के बावजूद यहां कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली है। कुल 28 में से 14 पर कांग्रेस, 12 पर भाजपा और एनसीपी के दो प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
जोडिया तहसील पंचायत में संभावित अध्यक्ष हारे

जामनगर. जिले की जोडिया तहसील पंचायत में 16 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के बावजूद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार चुनाव हार गए हैं।
खंभालिया में भाजपा को पुन: स्पष्ट बहुमत

जामनगर. देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया नगर पालिका में 28 में से भाजपा को 26 सीटों के साथ पुन: स्पष्ट बहुमत मिला है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.