अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात में नगरपालिका, जिला, तहसील पंचायतों के लिए मतदान आज

Gujarat, District, Taluka Panchayat, Local body election

अहमदाबादFeb 27, 2021 / 09:50 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: गुजरात में नगरपालिका, जिला, तहसील पंचायतों के लिए मतदान आज

अहमदाबाद/गांधीनगर. राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान रविवार को होगा। राज्य में 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों व 231 तहसील पंचायतों के चुनाव होने हैं। इसके लिए सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। राज्य चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना को देखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई है। 44 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा संभालेंगे। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो गया। मतगणना 2 मार्च को होगी।
इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है। हालांकि 2015 के चुनावों में एक तरफ नगरपालिका चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी वहीं तहसील व जिला पंचायतों में कांग्रेस भाजपा से आगे थी। भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य दल भी चुनाव मैदान में हैं।
हालांकि राज्य में छह महानगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को सभी जगहों पर पटखनी दी। इससे पहले गत रविवार को हुए राज्य में छह महानगरपालिकाओं के चुनाव में मतदान में 45.64 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.