Gujarat: केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर किए प्रहार

Gujarat, Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, Congress, BJP

<p>Gujarat: केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर किए प्रहार</p>
अहमदाबाद. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पर प्रहार किए। उन्होंने गुजरात में किसानों की आत्महत्या, शिक्षा, बेरोजगारी की खस्ता हालत का उल्लेख किया। केजरीवाल के मुताबिक गुजरात के लोग यह जानना चाहते हैं कि यहां बिजली क्यों इतनी महंगी है जबकि दिल्ली में 24 घंटे बिजली फ्री है। अगर दिल्ली के स्कूल और अस्पताल पांच साल में अच्छे हो सकते हैं तो 70 साल में गुजरात में क्यों अच्छे नहीं हुए?
हर राज्य की अपनी समस्या होती है और उस हिसाब से राज्य का अपना मॉडल होता है। गुजरात के मॉडल का निर्णय राज्य की जनता करेगी। इस अवसर पर पूर्व पत्रकार इसुदान गढ़वी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पहले केजरीवाल सुबह अहमदाबाद हवाई अड़्डे पहुंचे जहां पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अहमदाबाद के रिवरफ्रंट स्थित वल्लभ सदन पहुंंचे जहां उन्होंने पूजा की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। फिर पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.