कोरोना के उपचार के लिए अहमदाबाद के सिविल मेडिसिटी में 267 समेत 1964 बेड खाली

 
ऑक्सीजन एवं आईसीयू वाले 9545 बेड में से 7581 पर हैं मरीज

<p>File photo</p>
अहमदाबाद. हाल में कोरोना की स्थिति में आंशिक सुधार हुआ है। अप्रेल माह के दूसरे सप्ताह के बाद से शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन और आईसीयी बेड की किल्लत सी हो गई थी। सरकारी ही नहीं मनपा संचालित एवं निजी कोविड अस्पतालों में यही संकट था। अब पिछले कुछ दिनों से हालातों में हुए सुधार के कारण गुरुवार की स्थिति में शहर के सिविल मेडिसिटी में 267 समेत कुल 1964 बेड खाली बताए गए हैं।
शहर के सरकारी, मनपा संचालित एवं निजी अस्पतालों में कोरोना उपचार के लिए ऑक्सीजन एवं आईसीयू वाले कुल 9545 बेड हैं। गुरुवार रात तक इनमें से 7581 पर मरीज भर्ती दर्शाए गए जबकि 1964 बेड खाली हैं। इनमें से 267 बेड सिविल मेडिसिटी के खाली हैं। मेडिसिटी में फिलहाल इस केटेगिरी के बेड की कुल संख्या 2016 है इनमें से 1749 पर मरीज हैं। मनपा संचालित चार अस्पताल में 109 बेड खाली बताए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में 39 बेड खाली हैं। इस अस्पताल में कुल 468 बेड में से 429 पर मरीज हैं। शारदाबेन अस्पताल में 138 बेड में से 105 पर मरीज हैं और शेष 33 खाली हैं। एल.जी अस्पताल में 240 में से 219 बेड पर मरीज बताए गए हैं जबकि अन्य 21 बेड खाली हैं। वीएस अस्पताल में 129 में से 113 बेड भरे हैं ज बकि अन्य 16 बेड खाली हैं। इस तरह से मनपा संचालित चार अस्पतालों में कोरोना के ट्रीटमेंट के कुल 975 में से 866 बेड भरे हैं।
निजी अस्पतालों में डेढ हजार से अधिक बेड खाली

इसके अलावा शहर के 175 निजी अस्तालों में 5025 बेड में से 4050 भरे हैं और 975 खाली हैं। इसी तरह से 242 नर्सिंग होम के कुल 1474 बेड में से 885 भरे हैं जबकि 589 ख्राली हैं। शहर के ईएसआईसी अस्पताल में 55 में से 31 पर मरीज हैं और 24 बेड खाली हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.