खंडेलवाल का नागरिक अभिनंदन समारोह

‘संपूर्ण भारतीय पद्धति की शिक्षा से भावी पीढ़ी को होगा संस्कृति पर गौरव’

<p>खंडेलवाल का नागरिक अभिनंदन समारोह</p>
अहमदाबाद. गुजराज फाउंडेशन (गुजरात-राजस्थान मैत्री संघ) की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल का नागरिक अभिनंदन समारोह यहां एस.जी. हाइवे पर कारगिल पेट्रोल पंप के सामने सोला ब्रिज के समीप बुधवार शाम को आयोजित किया गया।
खंडेलवाल ने कहा कि इस देश का भविष्य विद्यार्थी ही हैं, मैकाले की अंग्रेजी शिक्षा पद्धति ने राष्ट्र को सैकड़ों वर्ष पीछे धकेल दिया लेकिन केन्द्र की वर्तमान सरकार ने शिक्षा पद्धति में परिवर्तन कर देश की संस्कृति का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित किया है। भारतीय समाज के अनुकूल शिक्षा पद्धति का निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और आने वाले समय में संपूर्ण भारतीय पद्धति की शिक्षा बालकों को मिलेगी जिससे भारत की आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गौरव होगा।
विशेष अतिथि नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व गुजरात भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीपसिंह वाघेला ने संपूर्ण देश में राजस्थानी समाज का समर्पण और भारत के विकास में राजस्थानी समाज को इंजन का काम करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थानी समाज प्रत्येक शहरों में प्रत्येक राज्य में गांव और दूर की ढाणी में भी बसा हुआ है, गुजरात के विकास का ग्रोथ इंजन भी राजस्थानी समाज ही है। राजस्थानी समाज सवाया गुजराती बनकर रहता है और वहां के लोग भी गुजरात में दूध में शक्कर की तरह घुल-मिल गए हैं।
विशेष अतिथि एबीवीपी की गुजरात प्रदेश इकाई के संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा ने कहा कि एबीवीपी के अनेकों कार्यकर्ता अनेक महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में और आई.ए.एस. आई.पी.एस. अधिकारी के अलावा संपूर्ण राष्ट्र की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। गुजराज-गुजरात राजस्थान मैत्री संघ के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पुरोहित ने कार्यों-गतिविधियों की जानकारी दी। धर्मेन्द्र अरोड़ा ने संचालन किया।
समारोह में पंकजभाई महिपाल, चार्टर्ड एकाउंटेंट पुरुषोत्तम खंडेलवाल के अलावा शरद अग्रवाल, भंवरलाल शर्मा, जगदीश काबरा, सुमेर लोढ़ा, सावलसिंह राजपुरोहित, गणपतसिंह, महेन्द्र जांगीड, डॉ. हसमुख अग्रवाल, डॉ. हसमुख सोनी, शिवनारायण गर्ग, हेतलबेन अमीन, राहुल अग्रवाल, रणजीत चौधरी, डॉ. गीतिका, मंगलसिह राठोड, शक्तिसिंह राठोड, भूपेश प्रजापति, वरदीचंद धोबी-वसीटा, गिरधारीलाल रेगर, मुकेशसिंह भाटी, दिलीप लबाना, गिरीश वणजारा, भीमाराम चौधरी, मनीष जैन, मनोज सोनी, युवराज सोनी, हरीश प्रजापति आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.