Ahmedabad News : केबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया के गढ़ में सेंधमारी

जसदण तहसील पंचायत में कांग्रेस ने 10 सीट और भाजपा ने 6 सीट पर कब्जा जमाया है। विंछिया तहसील पंचायत में कांग्रेस ने 14 और भाजपा ने 4 सीट पर जीत हासिल की है। विंछिया क्षेत्र कैबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया का गढ माना जाता है। इसमें कांग्रेस की जीत से बावलिया का गढ़ धराशायी हो गया।

<p>Ahmedabad News : केबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया के गढ़ में सेंधमारी</p>
राजकोट. जिले के जसदण और विंछिया क्षेत्र मेें भाजपा को पटखनी मिली है। कैबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया के गढ़ में कांग्रेस ने सेंधमारी करते हुए जीत हासिल की है। जसदण और विंछिया तहसील पंचायत में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। हाल जसदण तहसील पंचायत में कांग्रेस ने 10 सीट और भाजपा ने 6 सीट पर कब्जा जमाया है। विंछिया तहसील पंचायत में कांग्रेस ने 14 और भाजपा ने 4 सीट पर जीत हासिल की है। विंछिया क्षेत्र कैबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया का गढ माना जाता है। इसमें कांग्रेस की जीत से बावलिया का गढ़ धराशायी हो गया। स्थानीय निकाय चुनाव में कुंंवरजी बावलिया ने मतदान करने के बाद मतदान की निजता भंग करते हुए मीडिया के साथ भाजपा को जीताने की अपील की थी। उन्होंने वोट देने के बाद कहा कि मैंने भाजपा को वोट दिया है, आपलोग भी भाजपा को वोट देकर जिताए। थोड़े दिन पहले भाजपा ने छह महानगर पालिका चुनाव में भव्य जीत हासिल की थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.