अहमदाबाद

अहमदाबाद में तापमान ३८ डिग्री

उमसभरी गर्मी

अहमदाबादOct 14, 2018 / 11:19 pm

Omprakash Sharma

अहमदाबाद में तापमान ३८ डिग्री

अहमदाबाद. राज्य में इन दिनों गर्मी का जोर बरकरार है। अहमदाबाद शहर में रविवार को भी तापमान ३८ डिग्री के समीप पहुंच गया, जिससे उमसभरी गर्मी महसूस हुई।
पूरे दक्षिण-पूर्वी राजस्थान एवं उससे सटे गुजरात के ऊपर रविवार सुबह अपर एयर साइक्लोनिक सर्कूलेशन की स्थिति रही। मौसम के इस मिजाज से गुजरात भर में गर्मी का जोर है। जिसके चलते अहमदाबाद में अधिकतम तापमान ३७.८ डिग्री सेन्टीग्रेड तक पहुंच गया। इस बीच हवा में आद्र्रता भी ६० फीसदी तक दर्ज की गई जिससे उमसभरी गर्मी रही। राज्य में सबसे अधिक ४० डिग्री के समीप तापमान कंडला एयरपोर्ट पर दर्ज किया गया। सुरेन्द्रनगर में ३९ एवं राजकोट में ३८.३ डिग्री तापमान रहा। राज्य के अन्य शहर डीसा में ३८.८, गांधीनगर में ३६.४, वडोदरा में ३७.४ एवं सूरत में अधिकतम तापमान ३७.४ डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अन्य भागों में गर्मी का जोर रहा। खासकर कच्छ जिले में पारा चालीस डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। उत्तर गुजरात में भी उमसभरी गर्मी के कारण लोग परेशान दिखे। हवा में आद्र्रता की मात्रा अधिक रही।
लुबान चक्रवात का असर…
गुजरात के बंदरगाहों पर २ नंबर का सिंग्नल यथावत
अहमदाबाद. अरब सागर में सक्रिय हुए लुबान चक्रवात के असर से रविवार को भी गुजरात के सभी बंदरगाहों पर दो नंबर का सिंग्नल यथावत रहा। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवात उत्तर पश्चिम की ओर मुडऩे से गुजरात में इसका खास असर नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे यह चक्रवात पश्चिम-मध्य अरबसागर में सक्रिया रहा। उस दौरान सत्रह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। गुजरात में मछुआरों को किसी तरह की चेतावनी से इनकार किया गया है। हालांकि दक्षिण ओमान और यमन के समुद्री तटों व एडन की खाड़ी में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है। गुजरात के दक्षिण एवं सौराष्ट्र एवं कच्छ के सभी बंदरगाहों पर लुबान के चलते दो नंबर का सिग्नल रहा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से चक्रवात लुबान के चलते राज्य के सभी बंदरगाहों पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की भी चेतावनी भी दी गई थी। पूर्व में समुद्र में गए मछुआरों को वापस बुलाने के भी मैसेज जारी किए गए थे। साथ ही समुद्र की हलचल में भी वृद्धि हुई थी।

Home / Ahmedabad / अहमदाबाद में तापमान ३८ डिग्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.