आगरा

मैरिज हॉल में दाल बाटी के नाम सजी जुए की महफिल, पुलिस ने किए 14 गिरफ्तार

ताजनगरी के अवधपुरी-अलबतिया मार्ग स्थित राज पैलेस मैरिज होम में रात के समय एकादशी उद्धापन के बाद दाल-बाटी भोज के नाम पर जुए की महफिल सजाई गई।

आगराAug 25, 2020 / 03:52 pm

Neeraj Patel

मैरिज हॉल में दाल बाटी के नाम सजी जुए की महफिल, पुलिस ने किए 14 गिरफ्तार

आगरा. ताजनगरी के अवधपुरी-अलबतिया मार्ग स्थित राज पैलेस मैरिज होम में रात के समय एकादशी उद्धापन के बाद दाल-बाटी भोज के नाम पर जुए की महफिल सजाई गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने विशेष अभियान दल (एसओजी) के साथ छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मैरिज होम से 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें राज पैलेस का मालिक सुरेश सिंह शामिल है। उस पर जुआ कराने का आरोप है। आरोपियों से 6.82 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। तीन कारें और चार दोपहिया वाहन भी मिले हैं।

सीओ ने बताया कि नूरी गेट निवासी मनोहर लाल ने 21 अगस्त को एकादशी उद्धापन के लिए मैरिज होम बुक कराया था। सुबह से आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं आई थीं। मैरिज होम के कर्मचारियों को बताया गया था कि परिवार की महिलाओं के साथ पूजा के बाद दाल-बाटी भोज का कार्यक्रम होगा। शाम को महिलाएं चली गईं। इसके बाद मैरिज होम की पहली मंजिल पर बने कमरे में महफिल सज गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना हरीपर्वत पुलिस और एसओजी के साथ छापा मारा गया। सीओ सौरक्ष दीक्षित ने बताया कि राज पैलेस सुरेश सिंह का है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। वह मौके पर ही मौजूद थे। इसके बावजूद भी जुआ खेला जा रहा था।

Home / Agra / मैरिज हॉल में दाल बाटी के नाम सजी जुए की महफिल, पुलिस ने किए 14 गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.