आगरा

किसान आंदोलन पर बोले साक्षी महाराज, हासिए पर गए कुछ राजनीतिक लोगों का षड़यंत है धरना

— फिरोजाबाद के जसराना में आए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने की पत्रकार वार्ता।

आगराMar 03, 2021 / 07:04 pm

arun rawat

वार्मा करते साक्षी महाराज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। सभी दल तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना में पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकार वार्ता करते हुए विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। किसान आंदोलन को राजनीतिक षड़यंत्र बताया।
किसान आंदोलन के मुददे पर साक्षी महाराज ने कहा कि राकेश टिकैत जैसे लोग अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए ऐसे आंदोलनों का सहारा ले रहे हैं। हासिए पर गए कुछ राजनीतिक लोगों का षड़यंत है। प्रदेश की योगी सरकार की माफियाओं के विरुद्ध चल रही एनकाउंटर नीति को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाओं और गुंडाओं को अब असुरक्षा नजर आने लगी है। साक्षी महाराज ने पंचायत चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। मंहगाई के मुददे पर उन्होंने कहा कि सरकार डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर चिन्तित है। जल्द कीमतों को नियंत्रित किया जाएगा।
भारत के प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। विपक्षी कहते हैं कि काला बिल है इसमें काला क्या है। इसे बताने को कोई तैयार नहीं होता। राकेश टिकैत 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़े थे नौ हजार वोट नहीं मिले थे। प्रधानमंत्री ने किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम किया है। गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि 2014 में जब हम सत्ता में आए थे इससे पहले मात्र 13 करोड़ गैस कनैक्शन धारक थे। पहले सिलेंडर एक हजार से 1200 तक ब्लैक में मिलता था।
2014 से 2019 पांच साल में 15 करोड़ फ्री में दे दिए आपको लाइन दिखाई नहीं दे रही होगी और न हीं कोई ब्लैक में ले रहा है। यह राम का युग है। इतना अच्छा समय आ गया है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं मैं नहीं समझता कि महंगाई बढ़ी है। पंचायत चुनाव के परिसीमन पर बोले कि यदि अभी भाजपा की जगह किसी और की सरकार होती तो नेता अपने हिसाब से परिसीमन कराते। परिसीमन से हमें ही घाटा होगा। हम वोट के लिए राजनीति नहीं करते हम लोकतंत्र की राजनीति करते हैं।

Home / Agra / किसान आंदोलन पर बोले साक्षी महाराज, हासिए पर गए कुछ राजनीतिक लोगों का षड़यंत है धरना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.