World Heritage Day 2021: अकबर ने बनवाया था Agra Red Fort, 4 हजार कारीगरों ने 8 साल में किया था तैयार

World Heritage Day पर आपको Agra Red Fort के बारे में बताने जा रहे हैं। इस संरचना का निर्माण वर्ष 1573 में मुगल बादशाह अकबर (Agra ka Lal Quila) कराया था। इसे आगरा का लाल किला, आगरा फोर्ट या किलाइ-ए-अकबरी के नाम से जाना जाता है। Agra Fort को 1983 में यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।

आगरा। World Heritage Day 2021. आगरा (Agra) का नाम सुनते ही लोगों के जहन में ताजमहल (Tajmahal) की तस्वीर आने लगती है। लेकिन आगरा का लाल किला (Agra Fort) भी पर्याटकों के लिए बेहतरीन जगह है। विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) पर आज हम आपको आगरा के लाल किले (Agra ka Lal Quila) के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, आगरा का किला यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है और ताजमहल से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर है। ये इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर के बेहतरीन नमूनों में से एक है। इस भव्य संरचना का निर्माण वर्ष 1573 में मुगल बादशाह अकबर कराया था। इसे आगरा का लाल किला, आगरा फोर्ट या किलाइ-ए-अकबरी के नाम से जाना जाता है। यह किला कई बड़ी ऐतिहासिक इमारतों से घिरा हुआ है। जिसमें जहांगीर महल, खास महल, मुसम्मन बुर्ज, शीश महल, नगीना मस्जिद जैसी कई इमारतें शामिल हैं। आगरा के लाल किले को 1983 में यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें
World Heritage Day 2021 : वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में सिर्फ तीन कोई बात नहीं, फिर भी यूपी की दीवानी है दुनिया

बता दें कि आगरा का किला मुगलों द्वारा निर्मित सबसे खास स्मारकों में से एक है। जो भी व्यक्ति ताजमहल को देखने आगरा आता है, वह लाल किला देखने भी जरूर जाता है। इसके निर्माण में लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। जिसके चलते इसे लाल किला कहा जाता है। अकबर के पोते शाहजहाँ ने किले के अंदर ही सफेद संगमरमर के महल बनवाए थे। इसके निर्माण के लिए 4000 कारीगरों ने काम किया था और इसका निर्माण 8 साल की अवधि के बाद 1573 में पूरा किया गया था। किला तीन किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है और 70 फीट ऊंची दीवारें चारों तरफ बनाई गई हैं। किले के चारों तरफ चार मुख्य द्वार हैं। इनमें से एक द्वार को खिजरी गेट के नाम से जाना जाता है और यह नदी के सामने की तरफ खुलता है।
किले के अंदर प्रसिद्ध इमारतें

आगरा किले के अंदर कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक इमारतें हैं। आइए जानतें हैं उनके बारे में-

-जहांगीर महल

जहांगीर अकबर का बेटा था।किले में अमर सिंह द्वार से प्रवेश करते ही सबसे पहले जहांगीर महल नजर आता है। जहांगीर महल को अकबर ने एक महिला क्वार्टर के रूप में बनवाया था और उसका निर्माण उसकी पसंदीदा रानी जोधाबाई के कक्षों से किया गया था।
-खास महल

किले में खास महल है। यहां सम्राट आराम करते थे। जिसके निर्माण में हिंदू रूपांकनों के स्पर्श के साथ कुछ शास्त्रीय फारसी और इस्लामी प्रभाव हैं। इसकी अनूठी विशेषता संगमरमर की सतह पर इसकी खूबसूरत पेंटिंग है।
-मुसम्मन बुर्ज

खास महल के बाईं ओर मुसम्मन बुर्ज है, जिसे शाहजहाँ ने बनवाया था। आकार में अष्टकोणीय इस टॉवर में एक खुला मंडप है जहां सम्राट खुली हवा का अक्सर आनंद लिया करते थे। यह वह जगह थी जहाँ शाहजहाँ ने अपने अंतिम दिन बिताए थे, जहाँ से वह अपनी प्यारी पत्नी की कब्र ताजमहल को देखता था।
-शीश महल

आगरा किले में सबसे उत्तम निर्माणों में से एक, शीश महल एक ‘हरम’ या ड्रेसिंग रूम है। इस महल के अंदर छोटे-छोटे दर्पणों को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है, इसलिए इसका नाम शीश महल पड़ा।
-दीवान- ए-ख़ास

शीश महल के दाईं ओर दीवान-ए-ख़ास है, जो विशेष रूप से निजी दर्शकों के लिए एक हॉल के रूप में था। इसे संगमरमर के खंभों से सजाया गया है जो अर्द्ध कीमती पत्थरों से जड़ा है।
-दीवान-ए आम

आगरा का किले में यह वह हॉल था जो आम जनता के लिए खुला था। यहां पर एक बहुत प्रसिद्ध मयूर सिंहासन स्थित था, जिसे सफेद संगमरमर से सजाया गया था।
-नगीना मस्जिद

इस मंदिर का निर्माण सम्राट शाहजहां ने दरबार की महिलाओं के लिए एक निजी मस्जिद के रूप में करवाया था।

-मोती मस्जिद

मोती मस्जिद आगरा के किले में स्थित एक अत्यंत सुंदर संरचना है। मस्जिद की इमारत अब पर्यटकों के लिए बंद है। मोती मस्जिद के पास मीना मस्जिद है, जो सम्राट शाहजहां का निजी मंदिर था।
यह भी पढ़ें
World Heritage Day 2021 : नूरजहां ने रखी थी बाबा शाहपीर के मकबरे की बुनियाद, हर दुआ होती है कुबूल

इन शासकों ने किया राज

-मुगल शासक

-बाबर

-हुमायूं

-अकबर

-जहांगीर

-शाहजहां

-औरंगज़ेब

-इस किले में गजनवी और लोदी वंश के शासकों ने भी राज किया
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.