सूरत में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 100000 पार

– 24 घण्टे में 28 मौत, नए 2726 पॉजिटिव
– शहर और ग्रामीण में अब तक 1,02526 में से 79,572 ने कोरोना को हराया
– चौबीस घंटे में 1246 मरीज हुए स्वस्थ

<p>सूरत में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 100000 पार</p>
सूरत.
शहर में कोरोना मरीजों के रोजाना का आंकड़ा 2700 को पार कर गया है। वहीं, दूसरी लहर तक सूरत जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या भी 1,02526 हो गई है। प्रतिदिन मृत्युआंक भी तेजी से बढ़ रहा है। न्यू सिविल और स्मीमेर के कोविड अस्पताल से गुरुवार को 79 मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस के साथ किया गया है। वहीं, मनपा के सरकारी आंकड़ों में कोरोना वायरस से 25 मरीजों की मौत बताई गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तीन मरीजों की मौत हुई है। सूरत जिले में शनिवार को 28 जनों की कोरोना से मौत हो गई और नए 2726 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के सर्वाधिक नए 2361 और जिले में 365 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, कुल 1246 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं।
सूरत जिले में पिछले 24 घण्टे में नए 2700 से पॉजिटिव मिले हैं। दूसरी तरफ, पिछले 36 घंटे में न्यू सिविल कोविड अस्पताल में 52 और स्मीमेर कोविड अस्पताल में 27 मरीजों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस से किया गया है। डेथ ऑडिट कमेटी द्वारा कोरोना से शहर में 25 मौत बताई गई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1295 हैं। हाल में सूरत जिले के 8457 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 1716 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 1362 की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 882, बाइपेप पर 420 और वेंटिलेटर पर 60 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। वहीं 145 संदिग्ध मरीज गंभीर हालत में भर्ती हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इसके अलावा शनिवार को नए 2361 कोरोना मरीज मिले। अब तक शहर में कुल 80,088 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 61,876 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 22,438 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 17,696 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों को तुलसी का पौधा भेंट

न्यू सिविल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों को घर जाने से पहले तुलसी का पौधा भेंट देने की व्यवस्था की गई है। महानगरपालिका स्थाई समिति चेयरमैन परेश पटेल ने मरीजों को छुट्टी देने के दौरान तुलसी का पौधा भेंट किया। इस दौरान आरएमओ डॉ. केतन नायक, नर्सिंग एसोसिएशन के इकबाल कड़ीवाला समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
शहर में कोरोना मरीजों की स्थिति

जोन / पॉजिटिव

सेंट्रल -253

वराछा-ए -260

वराछा-बी -224

रांदेर – 450

कतारगाम -296

लिम्बायत – 228

उधना – 236
अठवा – 414

कुल -2361
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.