इथोपियाः वेतन नही मिला तो मजूदरों ने भारतीय कर्मचारियों को बनाया बंधक

सात भारतीय कर्मचारियों को अलग-अलग जगहों पर 25 नवंबर से ही बंधक बनाया गया है। कर्मचारियों ने ई-मेल के माध्यम से बताया है कि उन्हें ओरोमिया और अहमरा में बंधक बनाया गया है।

<p>इथोपियाः वेतन नही मिला तो मजूदरों ने भारतीय कर्मचारियों को बनाया बंधक</p>

अदीस अबाबाः अफ्रीकी देश इथोपिया में वित्तीय संकट से जूझ रही भारतीय कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनैंशल सर्विसेज लिमिटेड (IL&FS) के सात कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया है। कंपनी में काम कर रहे स्थानीय मजदूरों ने भारतीय कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपना वेतन मांग रहे हैं। इन कर्मचारियों का दावा है कि कंपनी के 12.6 अरब डॉलर के लोन डिफॉल्ट के बाद स्थानीय मजदूरों को वेतन नहीं मिला है। मीडिया में खबर आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी कंपनी से संपर्क बनाए हुए हैं। इसके अलावा इथोपिया में भारतीय दूतावास के अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।

25 नवंबर से ही बंधक बनाए गए हैं कर्मचारी
बताया जा रहा है कि सात भारतीय कर्मचारियों को इथोपिया में अलग-अलग जगहों पर 25 नवंबर से ही बंधक बनाया गया है। कर्मचारियों ने ई-मेल के माध्यम से बताया है कि उन्हें ओरोमिया और अहमरा में बंधक बनाया गया है। भारतीय कर्मचारियों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस भी यहां के लोगों का ही पक्ष ले रहे हैं। इस मामले में कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.