अफ्रीका

जिम्बाब्वे में दो बसों में जोरदार टक्कर, 47 लोगों की मौत

दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 47 लोगों की मौत ही गई। हादसे में कई घायलों की स्थिति काफी नाजुक है।

Nov 08, 2018 / 09:57 am

mangal yadav

जिम्बाब्वे में दो बसों में जोरदार टक्कर, 47 लोगों की मौत

हरारेः जिम्बाब्वे में दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 47 लोगों की मौत ही गई। पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने कहा कि दुर्घटना मनिकालैंड प्रांत के समीप रूसपे के पास हुई, जो राजधानी हरारे से 156 किलोमीटर दूर है। न्याथी ने कहा कि मृतकों में 45 वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। न्याथी ने कहा कि पुलिस अभी भी दुर्घटना स्थल पर जांच में जुटी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में दो बसें शामिल थीं, एक बोल्ट कटर और दूसरी स्मार्ट एक्सप्रेस से संबंधित थीं। यह दोनों कंपनियां देश में लंबी दूरी की बसों की संचालक हैं। जैसे ही ये बस रूसपे के पास पहुंची दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल भी बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, कई घायलों की स्थिति काफी नाजुक है, जिसकी वजह से मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / world / Africa / जिम्बाब्वे में दो बसों में जोरदार टक्कर, 47 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.