नाइजीरिया: गवर्नर के काफिले पर बोको हरम का हमला, चार लोगों की मौत

बोर्नो प्रांत के गवर्नर के काफिले पर बोको हरम के आतंकियों ने जबरदस्त हमला किया

मैदागुरी। उत्तर पूर्व नाइजीरिया में बोर्नो प्रांत के गवर्नर के काफिले पर बोको हरम के आतंकियों ने जबरदस्त हमला किया। इस हमले में चार व्यक्ति मारे गए। नाइजीरिया के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। नाइजीरिया के दैनिक पत्र डेली ट्रस्ट का कहना है कि बोर्नो प्रांत के गवर्नर काशिम शेट्टिमा का काफिला चुनावी अभियान रैली के दौरान आतंकियों के निशाने पर आ गया।

गवर्नर के काफिले पर हमला

अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध बोको हरम विद्रोहियों ने नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के राज्यपाल के काफिले पर हमला किया और कम से कम 4 लोगों को मार डाला। बुधवार को रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने बताया कि इस हमले में 4 की मौत हो गई। हालांकि नागरिक मिलिशिया के सुरक्षा प्रवक्ता ने कहा कि हमले में 10 लोग मारे गए हैं। नाइजीरिया के समाचार पत्र डेली ट्रस्ट ने बताया कि राज्यपाल काशिम शेट्टिमा का काफिला राज्य की राजधानी माइदुगुरी से गामबोरु नगला तक चुनावी रैली के लिए जा रहा था। तभी उस पर हमला हुआ। हालांकि अन्य मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि हमले में कई लोग मारे गए हैं और कई अन्य लोग हमले के बाद लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि शेट्टीमा नाइजीरिया की सत्ताधारी पार्टी से हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

बोको हरम के गढ़ में हुआ हमला

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक सीमावर्ती शहर गम्बोरू नगला एक पुल द्वारा कैमरून के फोटोकॉल शहर से अलग है। यह क्षेत्र बोको हरम का केंद्र है और हाल के महीनों में इस इलाके में सैन्य ठिकानों पर हमले बढ़े हैं। इस अफ्रीकी सशस्त्र समूह को 2018 में अपनी जमीन वापस मिल गई प्रतीत होती है। हाल के दिनों में कस्बों और गांवों में इस संगठन के हमले बढ़े हैं। बता दें कि अफ्रीका के सबसे बड़े लोकतंत्र नाइजीरिया के मतदाता शनिवार को नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.