अफ्रीका

बोकोहराम के खिलाफ सेना की बड़ी कार्रवाई, मार डाले गए 280 व्रिदोही

हाल के दिनों में यह बोकोहराम विद्रोहियों पर सेना की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है

नई दिल्लीJan 03, 2019 / 02:17 pm

Siddharth Priyadarshi

बोकोहराम के खिलाफ सेना की बड़ी कार्रवाई, मार डाले गए 280 व्रिदोही

नियामी। बोकोहराम व्रिदोहियों के खिलाफ सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नाइजर सेना की बड़ी कार्रवाई में कम से कम 280 आतंकी मार गिराए जाने का दावा किया गया है। हाल के दिनों में यह बोकोहराम विद्रोहियों पर सेना की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। एक समाचार एजेंसी की खबरों में बताया गया है कि इस अभियान में तीन सैनिक भी मारे गए है।

व्रिदोहियों के खिलाफ

नाइजर की सेना ने बोकोहराम के आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 से अधिक विद्रोहियों को मार गिराया। नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि नाइजर सेना ने दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास 280 से अधिक बोकोहराम के आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया है। बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई 28 दिसंबर से जारी थी। इस कार्रवाई में 200 से अधिक विद्रोहियों को हवाई हमलों में मार गिराया गया। जबकि थल सैनिकों ने 87 विद्रोहियों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पश्चिमी अफ्रीकी देशों के नेताओं ने नवंबर में लेक चाड क्षेत्र में नाइजीरियाई अलगाववादी समूह बोकोहराम के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए बैठक की थी। इस बैठक के बाद बाद बोकोहराम के विद्रोहियों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

280 विद्रोही मारे गए

बोकोहराम के विद्रोहियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में कम से कम 280 विद्रोहियों को मार डाला गया। यह ऑपरेशन लेक चाड के द्वीपों और कोमाडौगो योबे नदी के आसपास के क्षेत्र में चलाया गया। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में हाल में सैन्य ठिकानों पर कई हमलों के मामले सामने आए है। हालांकि नाइजर की सेना ने दावा किया है कि इस हमले में उसकी सेना को कोई नुकसान पहुंचा है। लेकिन खबरों में दावा किया जा रहा है कि नाइजीरिया की सेना के तीन जवानों की मौत है। सेना ने दावा किया है कि उसने आठ बोट, दो रॉकेट लॉन्चर और भरी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद जब्त किया है।

क्या है बोकोहराम

आपको बता दें कि बोकोहराम नाइजर में सक्रिय आतंकी संगठन है, जिसका गठन 2002 में हुआ था। नाईजीरियाई मुस्लिम नेता मोहम्मद यूसुफ ने इसका गठन किया। इस संगठन का असली नाम ‘जमात-ए-एहले-ए-सुन्नी लिदावती वल जिहाद’ है। बोकोहराम एक अरबी शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘पश्चिमी शिक्षा हराम’ है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Africa / बोकोहराम के खिलाफ सेना की बड़ी कार्रवाई, मार डाले गए 280 व्रिदोही

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.