नाइजीरिया में अंधाधुंध फायरिंग, 32 लोगों की मौत

– उत्तरी नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम- ताबड़तोड़ फायरिंग कर 32 लोगों की ले ली जान – हमले में कई लोग जख्मी – जामफारा राज्य के शिनकाफी जिले में हुआ हादसा- लम्बे समय से अशांत है नाइजीरिया

अबुजा। उत्तरी नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 32 लोगों की जान ले ली। इस हमले में कई लोग जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है । नाइजीरिया के जामफारा राज्य के शिनकाफी जिले में क्वारे गांव के पास बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को जमकर गोलीबारी की। स्थानीय सुरक्षा प्रमुख सुकैमन शुआएबु ने कहा कि आपराधिक गिरोह के हमले के 32 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
इमरान खान को असदुद्दीन ओवैसी ने लताड़ा, कहा- एटम बम की बात मत करो, हमारे पास भी है

32 लोगों की मौत

बंदूकधारियों के हमले में 32 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। खबरों में स्थानीय निवासियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस हमले में मारे गए लोग एक स्थानीय मिलिशियाके सदस्य थे। यह मिलिशिया आसपास के इलाके में कारोबारियों को सुरक्षा देता है। जामफारा राज्य पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहु ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने इससे अधिक जानकारी मुहैया कराने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ ही दिन चार गांवों में 27 लोगों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तानी पायलट को भीड़ ने समझा भारतीय, पिटाई के बाद हुई मौत, इस दावे में कितनी सच्चाई?

कैसे हुआ हमला

अफ्रीका महाद्वीप के नाइजीरिया में हिंसा का दौर लम्बे समय से जारी है। उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों के ताजा हमले में 32 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके अलावा हमले में कई लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। मरने वाले की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। गांववालों का कहना है कि हमलावर बंदूकधारी फौजी वर्दी में थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.