मध्य अफ्रीकी गणराज्य में सशस्त्र संघर्ष, 18 नागरिकों की मौत

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने दावा किया है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य में सशस्त्र समूह द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 18 नागरिकों की मौत हो गई है

<p>मध्य अफ्रीकी गणराज्य में सशस्त्र संघर्ष, 18 नागरिकों की मौत</p>

बांगुई। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने दावा किया है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य में सशस्त्र समूह द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 18 नागरिकों की मौत हो गई है। यह भी बताया गया है कि 23 लोग घायल हो गए। शांति मिशन की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि अंतिम संस्कार के दौरान यूनियन फॉर पीस सशस्त्र समूह के हमलावरों ने शुक्रवार को इप्पी कस्बे में लोगों के एक समूह पर जोरदार हमला किया। बता दें कि लम्बे समय से गृह युद्ध की मार झलते आए इस देश में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के 13,500 से ज्यादा सैनिक तैनात हैं।

18 नागरिकों की मौत

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने बताया है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य में सशस्त्र समूह द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 18 नागरिकों की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में हुए इन हमलों की निंदा की है। बता दें कि यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब अफ्रीकी महाद्वीप के इस देश में शांति स्थापना के लिए वार्ता हो रही है। आपको बता दें कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, जो वर्ष 2013 से धार्मिक और सामुदायिक गृह युद्ध का सामना कर रहा है। कुछ महीने से इस हिंसा ने एक बड़ा रूप ले लिया है।

https://www.patrika.com/world-news/Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.