घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के जबर का पुरवा गांव की है। गांव निवासी राम खेलावन यादव घर में अकेले ही रहता था और भैंस का कारोबार करता था। पिता बहुत बुजुर्ग होने के चलते दूसरी जगह पर रहते थे। मृतक अविवाहित है। बताया जा रहा है कि बीती रात इसकी गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद खून से सना गमछा घर से कुछ दूर पर झाड़ियों में पड़ा मिला। सुबह जब देर तक मृतक के न उठने पर पड़ोस वालों ने जाकर देखा तो घर में हत्या हो चुकी थी। आनन-फानन में गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी अनुराग आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसपी ने बताया कि जांच के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जिसमें क्राइम ब्रांच को भी जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने बताया कि मृतक के पिता की उम्र अधिक होने के कारण उनको पुत्र की मृत्यु की खबर नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।