15 साल राहुल गांधी सांसद बने लेकिन यहां रोजग़ार मेला तब लगा जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने और योगी जी मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि देश भर में जब-जब राहुल गांधी मोदी और आरएसएस को कोसते हैं, संघ कहता है तुम्हारे परिवार ने हम पर लाठियां बरसाई हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। गौरीगंज के हौलपैड पर वे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उतरीं। स्मृति ईरानी अमेठी ने 80 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। हालांकि, अमेठी पहुंचते ही वे सबसे पहले पिंडोरिया गांव में संघ के जिला कार्यवाह सावित्री प्रसाद पांडे के मृत्यु पर शोक प्रकट करने निकल गईं।

स्मृति ईरानी के साथ केशव प्रसाद मौर्या, मोहसिन रजा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विजय सांपला, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, सिंचाई मंत्री बलबीर सिंह औलख व राज्य मंत्री सुरेश पासी ने विद्यालय के कार्यक्रम में रोजगार मेले का शुभारंभ कर दीप प्रज्वलित किया।
देश को शौचालय तक नही दिया
इस दौरान यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास 67 साल से देश की बाग डोर थी उसने देश को शौचालय तक नही दिया। अब अमेठी जिसको बहुत पीछे किया गया था वो दीदी के नेतृत्व में बहुत आगे जाएगी।

सुरेश पासी ने कहा कि 25 सितंबर को यहां की निगरानी समिति की बैठक में यहां के सांसद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनसे एक सवाल पूछा गया था कि आपकी केंद्र और राज्य में सरकार है। आप कुछ करते क्यों नही? इसका जवाब उन्होने अपनी सरकार द्वारा किए गए काम गिनाने से शुरु कर बोलती बंद की।
अमेठी गई है जाग भाग कांग्रेसी भाग उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में मुंशीगज का नाम था। अमेठी में मोला तो बहुत देखा होगा, लेकिन रोजगार मेला पहली बार देखा होगा। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने बहुत से कांड किए हैं, जिनकी संख्या 500 से ज्यादा है। अमेठी में केवल 22 हजार 77 मकान बने हैं।
उन्ंहोंने कहा कि अमेठी को नया नारा मिला है। यह नारा है ‘अमेठी गई है जाग…भाग कांग्रेस भाग’।
उन्ंहोंने कहा कि अमेठी को नया नारा मिला है। यह नारा है ‘अमेठी गई है जाग…भाग कांग्रेस भाग’।
अमेठी के लिए 448 करोड़ की योजनाएं तैयार ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अमेठी के लिए 448 करोड़ की योजनाएं तैयार की गई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेठी व रायबरेली से दीमकरूपी कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। अमेठी को कीटाणु फैलाने वाली कांग्रेस से मुक्त करना है। विपक्ष पर निशाना साध उन्होंने कहा कि जो लोग अपना घर नहीं संभाल सकते, वे छत्तीसगढ़ राजस्थान मध्यप्रदेश क्या संभालेंगे।
1 करोड़ 22 लाख के दिव्यांग उपकरणों को किया गया वितरित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जब योगी के नेतृत्व में सरकार बनी, तब उन्हें सड़क बनाने का विभाग मिला। उस वक्त 13 ऐसे गांव थे, जहां पर सड़क बनाने की बात यहां के सांसद ने कभी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यहां की 55 ऐसी सड़क में 35 करोड़ रुपया खर्च करके बनवाने का काम कर रही है। सेंट्रल फंड का पैसा खर्च करने की जिम्मेदारी राहुल जी को होनी चाहिए थी लेकिन उसकी चिंता स्मृति जी को है।