script

चुनावी तैयारियों की चर्चा करने रायबरेली-अमेठी पहुंची प्रियंका, भाजपा पर लगाया यह आरोप

locationअमेठीPublished: Apr 23, 2019 04:32:18 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– प्रियंका ने साधा स्मृति पर निशाना
– कहा रायबरेली व अमेठी से अपनेपन का रिश्ता
– भाजपा पर लगाया स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप
 

priyanka gandhi

चुनावी तैयारियों की चर्चा करने रायबरेली-अमेठी पहुंची प्रियंका, भाजपा पर लगाया यह आरोप

अमेठी. जनपद में सियासी पारा चरम पर है। तमाम मुद्दों को दरकिनार कर स्मृति ईरानी का जूता मामला सुर्खियों में है। स्मृति ईरानी द्वारा ग्रामीणों को जूता बंटवाने के मुद्दे पर प्रियंका के बयान के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। खबर है कि कई गांवों को वोटर्स अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पते पर जूते भेजने की तैयारी में हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी में जूते बांटने को प्रियंका ने अमेठी का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं वे किसी के सामने भीख नहीं मांगते। जवाब में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने प्रियंका को नाटक न करने की नसीहत दी।
priyanka gandhi
दो दिवसीय रायबरेली व अमेठी के दौरे पर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों का हालचाल लेकर की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं संग बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इसी के साथ उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ने पर भी बयान दिया। प्रियंका ने यह साफ किया कि वे वही करेंगी जो उनकी पार्टी कहेगी।
भाजपा करती है स्वार्थ की राजनीति

रायबरेली के बाद प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हो गईं। यहां प्रियंका ने कहा कि रायबरेली और अमेठी से अपनेपन का रिश्ता है, जो कभी खत्म नहीं हो सकता। यहां के लोगों ने उनके परिवार को सत्ता दी है। प्रियंका ने भाजपा सरकार पर निशाना साधकर कहा कि वे स्वार्थ की राजनीति करते हैं। वे केवल स्वार्थ में वोट के लिए आते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो