scriptजूते बांटने के बयान पर आक्रोशित प्रियंका, स्मृति ईरानी पर लगाया अमेठी का अपमान करने का आरोप | priyanka gandhi angry over smriti irani said she insulted amethi | Patrika News

जूते बांटने के बयान पर आक्रोशित प्रियंका, स्मृति ईरानी पर लगाया अमेठी का अपमान करने का आरोप

locationअमेठीPublished: Apr 22, 2019 07:18:17 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर अमेठी की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया है

priyanka and smriti

जूते बांटने के बयान पर आक्रोशित प्रियंका, स्मृति ईरानी पर लगाया अमेठी का अपमान करने का आरोप

अमेठी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। उन्होंने स्मृति ईरानी पर अमेठी की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी यहां आईं अमेठी के लोगों को जूते बांटने की बात कह गईँ क्योंकि उन्हें लगता है कि यहां के लोगों के पास ठंग के जूते नहीं हैं। वे सोचती हैं कि ऐसा कह कर वे राहुुल गांधी का अपमान करेंगी लेकिन यह अमेठी की जनता का अपमान है। अमेठी ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी। यहां की जनता के पास जो आया है वो आदर के साथ आया है। प्रियंका ने कहा कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं। वे किसी के सामने भीख नहीं मांगेंगे। वोट की भीख मांगने के लिए स्मृति ईरानी को आना पड़ेगा।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
झूठ फैला रहे बाहरी लोग

प्रियंका ने कहा कि अमेठी में बाहरी लोग आकर झूठ फैला रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर प्रियंका ने कहा कि राहुुल के यहां न आने की झूठी खबरें फैला रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को यह पता है कि राहुुल यहां आते हैं या नहीं।
प्रियंका ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाराणसी जाने पर उन्होंने (प्रियंका) ने पता लगाया कि पांच साल में एक गांव जाकर पीएम मोदी ने हालचाल नहीं लिया। वहीं योगी भी दलितों के गांव में जाने से पहले हाथमुंह धुलवाते हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1120296292318679041?ref_src=twsrc%5Etfw
स्मृति ने किया पलटवार

प्रियंका के बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ने कहा कि प्रियंका गांधी को नाटक नहीं करना चाहिए। अगर बात गरीब नागरिकों की हैं जिनके पास जूते नहीं हैं, तो अगर प्रियंका में थोड़ी सीभी शर्म है, तो उन्हें जाकर देख लेना चाहिए कि क्या सच है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो