script80 नहीं यूपी की इन 26 सीटों पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत, प्रियंका के सहारे नैया पार होने की उम्मीद | congress strategy for loksabha seat election 2019 | Patrika News

80 नहीं यूपी की इन 26 सीटों पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत, प्रियंका के सहारे नैया पार होने की उम्मीद

locationअमेठीPublished: Feb 19, 2019 01:33:15 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है

priyanka rahul

80 नहीं यूपी की इन 26 सीटों पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत, प्रियंका के सहारे नैया पार होने की उम्मीद

लखनऊ. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है। ऐसे में पार्टी यूपी की 80 में से उन 26 सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है, जहां से उसे जीतने की संभावना दिखती है। उत्तर प्रदेश में अमेठी-रायबरेली क्षेत्र को नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। वहीं 2009 में कांग्रेस ने सुल्तानपुर से भी जीत दर्ज की थी। 1967 से अब तक कांग्रेस का अमेठी में सबसे ज्यादा बार कब्जा रहा है। सिर्फ एक बार भारतीय जनत पार्टी को जीत दर्ज हुई थी। सपा-बसपा ने गठबंधन में कांग्रेस को पनह नहीं दी लेकिन उनके लिए अमेठी और रायबरेली की सीट छोड़ दी। ऐसे में कांग्रेस ने आखिरी मौके पर उत्तर प्रदेश में अकेले लड़ने का ऐलान किया। कांग्रेस ने चुनावी चाल चलते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का महासचिव घोषित कर सक्रिय राजनीति में उतारा।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

प्रियंका गांधी को आज की इंदिरा गांधी माना जाता है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रियंका के आने से यूपी के कुछ सामाजिक तबकों को अपनी ओर खींचने में आसानी हो सकती है, जिससे पार्टी का आधार यूपी में मजबूत हो सके। वहीं भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ऊंची पार्टी और किसान तबके को आकर्षित कर रही है। इसके लिए जिन सीटों को लक्षित किया गया है, उनमें पूर्व सांसद जितिन प्रसाद को दो सीटों का दायित्य सौंपा गया है। इसके अलावा आरपीएन सिंह को कुशीनगर का प्रभार दिया गया है। वहीं पार्ची के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को बाराबंकी के जैदपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी है।
बूथ स्तर पर पार्टी हो मजबूत

प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। कुछ दिन पहले लखनऊ में प्रियंका गांधी के पहला मेगा रो़ड शो का आयोजन हुआ था। हालांकि पार्टी की कमजोर पकड़ को मजबूत करना कांग्रेस के लिए इतना आसान नहीं। इसलिए प्रियंका ने पार्टी से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इस बात को साफ किया है वह कोई चमत्कार तो नहीं कर सकतीं लेकिन पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस से जुड़े सभी लोगों को संगठित होकर सहयोग करना पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो