scriptअमेठी लोकसभा क्षेत्र : कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाने की कोशिश, 2019 में होगी कांटे की टक्कर | Amethi lok sabha seat election results and history | Patrika News

अमेठी लोकसभा क्षेत्र : कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाने की कोशिश, 2019 में होगी कांटे की टक्कर

locationअमेठीPublished: Feb 19, 2019 05:36:59 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) के बारे में पूरी डिटेल, जानें- अमेठी को क्यों कहा जाता है हॉट सीट

Amethi lok sabha seat

अमेठी लोकसभा क्षेत्र : कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाने की कोशिश, 2019 में आसान नहीं है बीजेपी की राह

अमेठी. उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा क्षेत्र (Amethi Lok Sabha Seat) को नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। 1967 से अब तक सबसे ज्यादा बार अमेठी सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। सिर्फ एक बार जनता पार्टी और एक बार भारतीय जनता पार्टी को जीत नसीब हुई है। सपा-बसपा ने इस बार अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भले ही अमेठी से चुनाव हार गई थीं, लेकिन वह यहां बराबर सक्रिय हैं। अमेठी लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान में अमेठी से सांसद हैं। इससे पहले भी वह दो बार इस सीट से सांसद चुने गये। 2014 के बाद से अब तक राहुल गांधी आधा दर्जन से अधिक बार अमेठी आ चुके हैं। राहुल गांधी ने जिले के कई स्कूलों में मिनरल वाटर के साथ ही मंदिरों-मजारों पर सोलर लाइट की व्यवस्था करवाई। मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान के लिए भी पैसा दिया। पानी की समस्या को देखते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में करीब 400 इंडिया मार्का हैंडपम्प लगवाये। अमेठी में इस बार राहुल के फेवर में माहौल है।
राहुल और स्मृति ईरानी में होगा कड़ा मुकाबला
अमेठी सीट पर राहुल गांधी ही कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हो सकते हैं। सपा-बसपा गठबंधन ने अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ रखी है। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से ही होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को एक लाख से अधिक मतों से हरा दिया था। हार के बावजूद स्मृति ईरानी का अमेठी आना कम नहीं हुआ। किसी न किसी योजना के बहाने वह यहां कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरती रहीं। इस बार मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें

रायबरेली में कभी नहीं जीती सपा-बसपा, जानें रायबरेली लोकसभा सीट की पूरी डिटेल

बड़े नाम जो अमेठी से जीते लोकसभा चुनाव
– 1981 से 1991 तक (चार बार) : राजीव गांधी, कांग्रेस
– 1998 : डॉ. संजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी
– 1999 : सोनिया गांधी, कांग्रेस
– 2004 से अब तक (तीन बार) : राहुल गांधी
अमेठी का प्रमुख जातीय समीकरण
ओबीसी- करीब 22 फीसदी
मुसलमान- करीब 20 फीसदी
अनुसूचित जाति- 15 फीसदी
ब्राह्मण- करीब 12 फीसदी
क्षत्रिय- करीब 11 फीसदी
अन्य मतदाता- करीब 20 फीसदी

Amethi lok sabha seat
लोकसभा चुनाव 2019 में उठेंगे यह मुद्दे
– बाइपास का निर्माण (4 किमी)
– आवारा पशुओं की समस्या
– बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य
अमेठी लोकसभा सीट पर वोटर्स
– कुल मतदाता : करीब 18 लाख 67 हजार
– पुरुष : करीब 09 लाख 45 हजार
– महिला : करीब 09 लाख 22 हजार

Amethi lok sabha seat
2017 में अमेठी विधानसभा चुनाव
– अमेठी में कुल विधानसभा क्षेत्र
– अमेठी सदर- विधायक गरिमा सिंह, भाजपा
– गौरीगंज- राकेश प्रताप सिंह, सपा
– जगदीशपुर- सुरेश पासी, भाजपा
– तिलोई- मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा
2014 में वोट प्रतिशत
कुल वोट प्रतिशत- 52.4 फीसदी
कुल वोट प्रतिशत का 46.7 फीसदी राहुल गांधी को मिला था।

Amethi lok sabha seat
अमेठी लोकसभा क्षेत्र में शामिल जिले
रायबरेली जिले के सलोन विधानसभा क्षेत्र के वोटरों का लोकसभा क्षेत्र अमेठी है। इसके अलावा सुलतानपुर जिले के हलिया कस्बे के वोट भी अमेठी लोकसभा क्षेत्र में ही पड़ते हैं।
जल्द जारी हो सकती है चुनावी अधिसूचना
2019 लोकसभा चुनाव की अभी न तो कई तारीख (2019 Chunav Date) फाइनल हुई है और न ही कोई नोटिफिकेशन जारी हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द दी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना (lok sabha election 2019 adhisuchana) और चुनावी शेड्यूल जारी कर सकता है।

वीडियो में देखें- अमेठी लोकसभा सीट का पूरा हाल…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो