script

अमरीका: एक मॉल के बाहर दो गुटों में आपसी झड़प के बाद गोलीबारी, मचा अफरा-तफरी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 14, 2019 05:56:17 am

Submitted by:

Anil Kumar

अमरीका के एक मॉल के बाहर दो गुटों में झड़प।
एक शख्स ने चलाई एक के बाद एक 10 गोलियां।
हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

मॉल के बाहर गोलीबारी

अमरीका: एक मॉल के बाहर दो गुटों में आपसी झड़प के बाद गोलीबारी, मचा अफरा-तफरी

मोनरोइविले। अमरीका के पेन्सिल्वेनिया इलाके में एक मॉल में दो गुटों के बीच झड़प हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच इमारत के बाहर गोलीबारी हुई। इस घटना के बाद फौरन ही जगह को खाली कराया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि चार से पांच लोगों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने बंदूक निकाली और एक के बाद एक 10 गोलियां चलाई। ये घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने बताया है कि इस झड़प में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

ट्रंप के खिलाफ ईरान ने खोला मोर्चा, राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमरीका को बताया वैश्विक आतंक का लीडर

सुबह आठ बजे शुरू हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि सुबह आठ बजे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान एक शख्स ने बंदूक निकाली और एक के बाद एक दस गोलियां चलाई। इस घटना से मॉल के आस-पास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले का पता लगा रही है कि आखिर दोनों गुटों में किस बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। गोलिबारी की घटना के बाद फौरन ही मॉल को बंद करा दिया गया। झड़प के कुछ देर बाद करीब 9 बजे मॉल को दोबारा खोल दिया गया। जिस जगह पर यह घटना घटी वह पिट्सबर्ग से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व स्थित है। जांच अधिकारियों को कांच के दरवाजों में गोली के निशान भी मिले जिसे सबूत के तौर पर रखा गया है। गोलिबारी के बाद मोनरोविले मॉल के अधिकारियों ने ट्वीट किया कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी है। मोनरोविले पुलिस ने घटना के बाद कार्रवाई करते हुए हालात को अपने नियंत्रण में ले लिया। हम जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

ट्रेंडिंग वीडियो