scriptपरमाणु मुद्दे पर असफलता का ट्रंप ने लिया बदला, उत्तर कोरिया की दो आईटी कंपनियों पर लगाया बैन | US puts ban on two IT companies related to north korea | Patrika News

परमाणु मुद्दे पर असफलता का ट्रंप ने लिया बदला, उत्तर कोरिया की दो आईटी कंपनियों पर लगाया बैन

Published: Sep 14, 2018 06:32:31 pm

Submitted by:

Shweta Singh

अमरीका ने कंपनियों पर अवैध रूप से प्योंगयांग को धन भेजने का आरोप लगाते हुए ये फैसला सुनाया है।

US puts ban on two IT companies related to north korea

परमाणु मुद्दे पर असफलता का ट्रंप ने लिया बदला, उत्तर कोरिया की दो आईटी कंपनियों पर लगाया बैन

वाशिंगटन। अमरीका ने चीन और रूस स्थित उत्तर कोरिया के नियंत्रण वाली दो सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों पर प्रतिबंध का ऐलान किया है। अमरीका ने कंपनियों पर अवैध रूप से प्योंगयांग को धन भेजने का आरोप लगाते हुए ये फैसला सुनाया है।

वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन का बयान

इस संबंध में वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। वित्त मंत्री ने कहा, ‘इन प्रतिबंधों का उद्देश्य विदेश स्थित आईटी कंपनियों से अवैध रूप से धन को उत्तर कोरिया भेजने से रोकना है।’ आपको बता दें कि यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब अमरीका कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए उत्तर कोरिया सरकार पर दबाव बना रही है।

परमाणु निरस्त्रीकरण पर कोई प्रगति नहीं हुई है: वाइट हाउस

मंत्री ने कहा, ‘जब तक उत्तरी कोरिया पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण पर खरा नहीं उतरता, तब तक अमरीका प्रतिबंधों को पूरी तरह कार्यान्वित करना जारी रखेगा।’ आपको बता दें कि वाइट हाउस के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि परमाणु निरस्त्रीकरण पर कोई प्रगति नहीं हुई है।

दूसरे शिखर सम्मेलन पर विचार कर रहे हैं ट्रंप

हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ दूसरे शिखर सम्मेलन पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने सिंगापुर में बीते जून में ऐतिहासिक मुलाकात की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो