scriptदक्षिण चीन सागर में बढ़ा अमरीका का दबदबा, नेवी ने चलाया ‘फ्रीडम ऑफ नेविगेशन’ ऑपरेशन | US Navy launched 'Freedom of Navigation' operation in South China Sea | Patrika News

दक्षिण चीन सागर में बढ़ा अमरीका का दबदबा, नेवी ने चलाया ‘फ्रीडम ऑफ नेविगेशन’ ऑपरेशन

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2019 11:43:37 am

Submitted by:

Mohit Saxena

दक्षिण चीन सागर में चीन के दबदबे को चुनौती दी
22 मई तक जारी रहेगा अमरीकी नौसेना का ऑपरेशन
सिंगापुरसहित कई देश अपने लड़ाकू विमानों के साथ ले रहे हैं हिस्सा

ship

अमरीकी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में ‘फ्रीडम ऑफ नेविगेशन’ ऑपरेशन चलाया

वाशिंगटन। अमरीकी नौसेना के युद्धपोत ने रविवार को दक्षिण चीन सागर में ‘फ्रीडम ऑफ नेविगेशन’ ऑपरेशन चलाया। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से पहली बार बीजिंग के समुद्री दावों को चुनौती मिली है। उसने चीन के प्रभाव वाले द्वीपों के पास यातायात की आजादी (फ्रीडम ऑफ नेविगेशन) के लिए अभियान संचालित किए।

ट्रंप और ओबामा ने दी अमरीकी राजनीति को नई दिशा, बदल गए राष्ट्रपति होने के मायने

भारत और सिंगापुर ने भी किया अभ्यास

भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं ने रविवार को ही दक्षिण चीन सागर में द्विपक्षीय अभ्यास किया। ये 22 मई तक जारी रहेगा। भारतीय नौसेना ने समुद्री गश्ती विमान पोसीडॉन-81 के साथ के अभ्यास में हिस्सा लिया। सिंगापुर की ओर से उसके आएसएन जहाजों- स्टीडफास्ट और वैलिएंट ने हिस्सा लिया। समुद्री गश्ती विमान फोकर-50 और एफ-16 लड़ाकू विमान अभ्यास करेंगे। नौसेना ने एक बयान में बताया कि द्विपक्षीय समुद्री रक्षा शो ‘आईएमडेक्स- 19’ के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शक्ति 16 से 22 मई के दौरान वार्षिक सिम्बेक्स-2019 (सिंगापुर इंडिया मैरीटाइम बायलेट्रल एक्सरसाइज) में हिस्सा लेने सिंगापुर में ठहर गए थे। बता दें दक्षिण चीन सागर में चीन अपना दबदबा बनाना चाहता है। इसे रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो