scriptट्रंप ने केली नाइट क्राफ्ट को यूएन का नया राजदूत नामित किया | Trump named Kelly Knight Kraft as UN's new ambassador | Patrika News

ट्रंप ने केली नाइट क्राफ्ट को यूएन का नया राजदूत नामित किया

Published: Feb 23, 2019 01:35:17 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– 56 वर्षीय केली इस समय कनाडा की राजदूत हैं
– यूएन की पूर्व राजदूत निकी हेली ने क्राफ्ट को दी बधाई
– अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीटर पर दी बधाई

craft

ट्रंप ने केली नाइट क्राफ्ट को यूएन का नया राजदूत नामित किया

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा की केली नाइट क्राफ्ट को यूएन का नया राजदूत नामित किया है। उन्हें भारतीय अमरीकी निकी हेली की जगह चुना गया है। बीते साल अक्टूबर में हेली ने ऐलान किया था कि वह इस पद को साल के अंत तक छोड़ना चाहती हैं। इसके बाद से नए उम्मीदवार की तलाश तेज हो गई थी। 46 वर्षीय निकी दो साल तक साउथ कर्लोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं। अमरीकी प्रशासन में वह पहली ऐसी भारतीय अमरीकी महिला थीं, जिन्हें कैबिनेट में जगह दी गई थी। ट्रंप ने अपने ट्वीटर पर शुक्रवार को कहा कि उन्हें केली नाइट क्राफ्ट को नामित करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। 56 वर्षीय केली इस समय कनाडा की राजदूत हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

राजदूत के पद पर सराहानीय काम किया: निकी

ट्रंप ने कहा कि केली का तर्जुबा काफी अधिक है और उनकी अगुवाई में वह आशा करते हैं कि अमरीका को नई उड़ान मिलेगी। हेली ने ट्वीट कर क्राफ्ट को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कनाडा के राजदूत के पद पर सराहानीय काम किया है। आने वाले समय में वह अमरीका की ताकतवार आवाज हो सकती हैं। क्राफ्ट अमरीकी की पहली उद्योगपति महिला हैं। क्राफ्ट हेली की जगह लेने वाली दूसरी पसंद थीं। पहली पसंद पूर्व स्टेट डिपार्टमेंट प्रवक्ता हीथर नॉयूरिट थीं। अक्टूबर 2017 से वह कनाडा में राजदूत हैं। उन्होंने इससे पहले जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन के दौरान संयुक्त राष्ट्र में एक वैकल्पिक प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। क्राफ्ट यूएस-मैक्सिको-कनाडा समझौते का समर्थक भी रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो