हिंदी बोलने वाले गाइड मुहैया कराने का आग्रह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘न्यूयार्क में भारतीय पर्यटकों के लिए निर्देशित भ्रमण काफी लोकप्रिय है, इसपर पिछले वर्ष हमारे प्रतिनिधियों ने रोशनी डाली थी। हम पर्यटकों को भारत की आधिकारिक भाषा हिंदी बोलने वाले गाइड मुहैया कराने का आग्रह करते हैं।’मिश्रा ने इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र से सेना के क्षेत्र में योगदान देने वाले देशों के ‘प्रमुख भाषाओं’ में इसके पीसकीपिंग वेबसाइट को प्रकाशित करने का आग्रह किया।
छह आधिकारिक भाषाओं में भ्रमण
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र अब छह आधिकारिक भाषाओं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, स्पेनिश में भ्रमण करवाता है। इसके अलावा जर्मन, इटली, जापानी, कोरियन और पुर्तगीज भाषा में भी भ्रमण करवाया जाता है। यह भ्रमण 45 मिनट से एक घंटे के बीच चलता है और व्यस्कों को इसके लिए 22 डॉलर और छात्रों व बुजुर्गो को इसके लिए 15 डॉलर चुकाना पड़ता है।
हिंदी लोक सूचना अधिकारी के पद का विज्ञापन
सुरक्षा परिषद, महासभा चैंबर और आगंतुक प्रदर्शनी के अलावा आगंतुकों को पर्यटक गाइड संयुक्त राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे निरस्त्रीकरण, शांति व सुरक्षा, मानवाधिकार और सतत विकास के बारे में भी बताते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने जुलाई में हिंदी भाषा के लिए एक ट्विटर फीड लांच कर अपने सोशल मीडिया विस्तार में इस भाषा को शामिल किया था। पिछले माह, संयुक्त राष्ट्र ने न्यूयार्क स्थित अपने मुख्यालय के लिए हिंदी लोक सूचना अधिकारी के पद का विज्ञापन भी जारी किया था।