scriptदुनिया के सबसे सुरक्षित ठिकाने से गायब हो गया ऐतिहासिक पौधा | Patrika News
अमरीका

दुनिया के सबसे सुरक्षित ठिकाने से गायब हो गया ऐतिहासिक पौधा

4 Photos
6 years ago
1/4

दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थान माने जाने वाले व्हाइट हाउस के अंदर से एक पौधा गायब हो गया है। जो पूरी दुनिया में सुर्खियां बना हुआ है।

2/4

दरअसल अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा लगाए गया ओक का पौधा व्हाइट हाउस से गायब हो गया है। यूरोपीयन सेसिल ओक का पेड़ करीब साढ़े चार फिट लंबा होता है और इसका जीवन काल लगभग 10 साल होता है।

3/4

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सप्ताह राजकीय दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह पौधा उपहार स्वरूप दिया था। दोनों प्रमुखों ने पौधे को साउथ लॉन में 23 अप्रैल को लगाया था। लेकिन इसके बाद अभी हफ्ते भर से भी कम समय हुआ है, जब उस स्थान से पौधा नदारद है।

4/4

व्हाइट हाउस से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है। यह पौधा उत्तरपूर्व फ्रांस के बेलेउ वुड से लाया गया था, जहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान करीब 2000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.