scriptकैलिफोर्निया के अपार्टमेंट में अंधाधुंध फायरिंग, 10 घायल | firing in california apartment | Patrika News

कैलिफोर्निया के अपार्टमेंट में अंधाधुंध फायरिंग, 10 घायल

Published: Sep 03, 2018 06:44:58 pm

Submitted by:

Shweta Singh

घायल हुए सभी लोग वयस्क हैं।

firing in california apartment

कैलिफोर्निया के अपार्टमेंट में अंधाधुंध फायरिंग, 10 घायल

कैलिफोर्निया। अमरीका में कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में एक अपार्टमेंट में गोलीबारी घटना सामने आई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैन बर्नार्डिनो पुलिस के प्रवक्ता कैप्टेन रिचर्ड लॉहेड ने कहा, ‘गोलीबारी परिसर के कॉमन एरिया में हुई और माना जा रहा है कि घायल हुए सभी लोग वयस्क हैं। उनमें से तीन घायलों की स्थिति अति-गंभीर है।’

रविवार रात हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल मिले

जानकारी के मुताबिक अब तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। लॉहेड ने कहा कि अधिकारियों को ‘1277 ईस्ट लिनवुड ड्राइव’ पर रविवार रात 10.45 बजे गोलीबारी होने की सूचना मिली। घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों को वहां 10 लोग घायल मिले।

बंदूकें और रायफलों के उपयोग की आशंका

उन्होंने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया गया कि, ‘हमें लग रहा है कि यहां मुठभेड़ हुई है।’ लॉहेड ने कहा कि लग रहा है कि बंदूकें और रायफलों को उपयोग किया गया है लेकिन कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

पड़ोसियों ने सुनी थी ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज

उन्होंने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि कई गोलियां चलीं थीं। हम कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गए हैं। हमें उम्मीद है कि वे हमारे लायक कोई जानकारी देंगे।’ पड़ोसियों ने ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो