scriptकनाडाई डॉक्टर की घिनौनी करतूत, निःसंतान महिलाओं में अपना स्पर्म ट्रांसफर कर करता था प्रेगनेंट | Canada doctor using own sperm to inseminate patients | Patrika News

कनाडाई डॉक्टर की घिनौनी करतूत, निःसंतान महिलाओं में अपना स्पर्म ट्रांसफर कर करता था प्रेगनेंट

locationनई दिल्लीPublished: Jun 26, 2019 07:04:25 pm

Submitted by:

Anil Kumar

निःसंतान महिलाओं को गर्भवती करने के लिए बर्नार्ड नॉर्मन बारविन अपना स्पर्म ट्रांसफर करता था
2014 में तीन महिलाओं को गर्भवती करने के लगे थे आरोप

स्पर्म ट्रांसफर

कनाडाई डॉक्टर की घिनौनी करतूत, निःसंतान महिलाओं में अपना स्पर्म ट्रांसफर कर करता था प्रेगनेंट

ओटावा। कनाडा में एक डॉक्टर की घिनौनी हरकत सामने आया है। दरअसल, कनाडा के एक प्रजनन डॉक्टर पर मरीजों को अपना शुक्राणु ( sperm ) ट्रांसफर करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं वह गलत स्पर्म को भी ट्रांसफर करने का काम करता था। आरोप है कि डॉक्टर यह काम दशकों से कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बर्नार्ड नॉर्मन बारविन ( Bernard Norman Barwin ) नाम के डॉक्टर के इस व्यवहार को ओन्टारियो डिसिप्लिनरी पैनल के कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स एंड सर्जन्स ने ‘भयावह’ तथा ‘निंदनीय’ माना है। इसके लिए आरोपी डॉक्टर पर 10,000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

कनाडा ने चीन में अपने नागरिकों को छुड़वाने के लिए सहयोगी देशों से मांगी मदद

चिकित्सा नियामक ने अपने फैसले में कहा कि आपके मरीज आप पर विश्वास करते हैं, लेकिन आपके इस कार्य से व्यक्तियों और उनके परिवारों को प्रभावित किया है, जो कि एक अपूरणीय क्षति है।

बता दें कि बर्नार्ड नॉर्मन पर आरोप लगने के बाद उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है।

2014 में भी रद्द हुआ था लाइसेंस

80 वर्षीय बर्नार्ड नॉर्मन सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं थे, हालांकि उनके वकीलों ने मांग की कि इस मामले को ज्यादा तूल न दिया जाए।

बर्नार्ड नॉर्मन पर इससे पहले 2014 में भी ऐसे आरोप लगे थे और उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया गया था। 2014 में बर्नार्ड ने गलत तरीके से तीन महिलाओं को स्पर्म ट्रांसफर कर गर्भवती कर दिया था। उस दौरान गलत शुक्राणुओं से इन्सैमिनेट करने के एक पुराने केस में उन्हें चेताया गया था। उस वक्त डॉक्टर ने इसे सामान्य गलती बताया था।

बर्नार्ड पर 50-100 बच्चों को इस तरह से जन्म देने का मुकदमा चल रहा है। इसमें से 11 ऐसे बच्चे हैं जिनका जन्म उनके स्पर्म से हुआ है।

स्पर्म ट्रांसफर

ऐसे हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा एक बच्चे के जन्म के साथ हुआ। दरअसल एक बच्चे का जन्म इन्सैमिनेशन के द्वारा हुआ, जिसको लेकर यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि यह कैसे हुआ। जब उनके आनुवंशिक पृष्ठभूमि और परिवार के बारे में पता किया गया, साथ ही बच्चे में सीलिएक रोग का पता चला जो आनुवंशिक है। लेकिन बच्चे के परिवार में इस तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिससे संदेह पैदा हुआ और मामला सामने आया।

ईशनिंदा का आरोप झेल रहीं आसिया बीबी ने छोड़ा पाकिस्तान, बेटियों संग पहुंचीं कनाडा

25 वर्षीय रेबेका डिक्सन ने कहा कि तीन साल पहले उन्हें पता चला कि बर्नार्ड नॉर्मन उसके जैविक पिता हैं, यह सुनकर उन्हें ‘ठेस’ लगी और ‘दूषित’ महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि तब से मेरा जीवन हमेशा के लिए बदल गया।

रेबेका डिक्सन ने कहा कि भीड़ में होने पर मैं खुद भी लोगों के चेहरों की ओर देखने लगी थी। वह मिलते-जुलते चेहरे तलाश करने लगी थी जो उसके सौतेले भाई-बहन हो सकते थे। उन्होंने कहा कि वह अब तक कई सौतेले भाई-बहन तलाश चुकी है और यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो