scriptशटडाउन के बाद कर्मचारियों का घर चलाना हुआ मुश्किल, रिश्तेदारों के यहां काट रहे समय | After the shutdown, it is difficult to run the house for the staff | Patrika News

शटडाउन के बाद कर्मचारियों का घर चलाना हुआ मुश्किल, रिश्तेदारों के यहां काट रहे समय

Published: Jan 22, 2019 02:31:41 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

अमरीकी सरकार पिछले 29 दिनों से हड़ताल पर है,आठ लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना तनख्वाह के छुट्टी पर हैं।

shutdown

शटडाउन के बाद कर्मचारियों का घर चलाना हुआ मुश्किल, रिश्तेदारों के यहां काट रहे समय

वाशिंगटन। शटडाउन को लेकर अमरीका में सरकारी कर्मचारियों की स्थिति खराब है। गौरतलब है कि अमरीकी सरकार पिछले 29 दिनों से हड़ताल (शटडाउन) पर है। देश के इतिहास में यह सबसे लंबी हड़ताल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बजट पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने की वजह से आठ लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना तनख्वाह के छुट्टी पर हैं।
रेंट को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा

रोमाना वॉर्मले-मिटसिस नामक एक नागरिक का कहना है कि इस शटडाउन की वजह से वह अपना तीन माह का किराया नहीं दे पाईं हैं। उनका कहना कि सरकार की ओर से अचानक इस कदम ने उन्हें हिला कर रख दिया है। उनका कहना कि किराए से बचने के लिए उन्हें अपने रिश्तेदारों के साथ दिनचर्या बितानी पड़ रही है। इसी तरह अमडा नैली और न्यूटन हॉक को भी अपने रेंट को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बीते कई महीनों उन्हें वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए मुफ्त भोजन

अमरीका में टेक्सास के सैन एंटोनियो में सिख समुदाय ने सरकारी कर्मचारियों के लिए मुफ्त भोजन की पेशकश की है। ये कर्मचारी अमरीका सरकार के शटडाउन के चलते बगैर वेतन के घर बैठे हुए हैं। सभी कर्मचारियों को सिख समुदाय ने 11 जनवरी से तीन दिनों तक शाकाहारी भोजन कराया है। गुरुद्वारे में मेनू तैयार किया, जिसमें दाल, सब्जियां, चावल और मैक्सिकन ब्रेड शामिल है।
फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को आमंत्रित किया

शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट कर शटडाउन से प्रभावित कर्मचारी और उनके परिवार को छुट्टी के दौरान भोजन के लिए सिख सेंटर में आमंत्रित किया गया। सिख समुदाय की इस मुहिम ने कई स्वयंसेवकों को भी आकर्षित किया। कई लोगों ने गुरुद्वारे में आने वाले लोगों को खाना खिलाने और खाना पकाने की पेशकश की।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो