scriptये है दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी, ले ली 75 साल के शख्स की जान | 75-year-old man killed in attack of dangerous bird | Patrika News

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी, ले ली 75 साल के शख्स की जान

locationनई दिल्लीPublished: Apr 15, 2019 12:39:06 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

आस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पक्षी में से एक है कैसोवेरी
नुकीले पंजों से शख्स पर किया हमला
खेत में मिली शख्स की लाश

bird

दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी के हमले में मारा गया 75 वर्षीय बुजुर्ग

न्यूयार्क। फ्लोरिडा में दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी माने जाने वाले कैसोवेरी ने अपने ही मालिक पर हमला कर उसे मार डाला। बताया जा रहा है ऑस्ट्रेलियाई विशाल पक्षी ने अपने नुकीले पंजों से हमला कर दिया। फायर रेस्क्यू डिपार्टमेंट के अनुसार अलचुआ काउंटी स्थित खेत में शनिवार को एक लाश मिली है। राज्य वन्यजीव अधिकारियों के अनुसार मरने वाले शख्स का नाम 75 वर्षीय मारविन हाजोस के रूप में हुई है।

हिटलर विरोधी 300 युद्धबंदियों के अवशेष 74 साल बाद दफनाए जाएंगे

तीसरा बड़ा सबसे बड़ा पक्षी है

जांच में पाया गया है कि इस पक्षी ने अचानक हाजोस पर हमला कर दिया। खेत में खाने के समान के आसपास इस शख्स का शव पाया गया है। यह घटना करीब शनिवार रात दस बजे की है। हमले के बाद शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कैसोवरी आस्ट्रेलिया और न्यू गुयाना में पाया जाने वाला एक न उड़ने वाला पक्षी है। यह पक्षी विश्व में शुतुरमुर्ग और एमू के बाद तीसरा बड़ा पक्षी है तथा आस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा पक्षी है। ये भी अन्य पक्षियों शुतुरमुर्ग, कीवी, एमू की तरह रेटाइस समूह का ही सदस्य है। एनिमेलिया जगत और कोर्डेटा फाइलम का यह पक्षी एविस वर्ग में केसुआरिडा परिवार में आता है। इसका वैज्ञानिक नाम केसुआरिअस है। कैसोवरी का शरीर 1.5 से 2.0 मीटर तक लंबा तथा इनका भार लगभग 60 किलोग्राम होता है। अभी तक का पाया जाने वाला सबसे भारी कैसोवरी 83 किलोग्राम का बताया जाता हैै। इसके सिर पर हेल्मेट की तरह एक मुकुट होता है, जो न केवल इसकी खास पहचान है बल्कि इसे चोट लगने से बचाता भी है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो